Motorola One Fusion आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया गया है। लेनावो अधिकृत कंपनी ने लैटिन अमेरिकी बाज़ार में नया डिवाइस उतारा है। Motorola One Fusion पिछले महीने लॉन्च हुए One Fusion+, का निचला वेरिएंट है। नए डिवाइस के ज़रिए मोटोरोला मिड-रेंज सेगमेंट में अपने डिवाइसेज़ का पोर्टफोलियो बढ़ा रही है।
Motorola One Fusion Chile में CLP199,990 (लगभग Rs 18,650) में आया है। स्मार्टफोन लैटिन अमेरिका में सेल में आ गया है और एमराल्ड ग्रीन और सफायर ब्लू कलर में उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि अगले महीने से डिवाइस को सऊदी अरब और UAE में भी सेल किया जाएगा। अभी यह पता नहीं चला है कि डिवाइस को भारत में कब तक लाया जा सकता है।
Motorola One Fusion को HD+ डिस्प्ले के साथ उतारा गया है और इसके टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच रखा गया है। डिवाइस में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है और नौच में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC द्वारा संचालित है और 4GB रैम तथा 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन के बैक पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेन्सर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर है।
फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और साइड में एक डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन दिया गया है। One Fusion 5,000mAh बैटरी से लैस है जो दो दिन तक चल सकती है। प्रॉडक्ट लिस्टिंग में फास्ट चार्ज के बारे में कोई संकेत नहीं दिया गया है। डिवाइस Android 10 पर काम करता है। नया फोन One Fusion+ से ज़्यादा अलग नहीं है।