ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च हुआ Motorola One Action

HIGHLIGHTS

दिया गया है ट्रिपल कैमरा

जल्द भारत में भी होगा लॉन्च

6.3 इंच की बड़ी डिस्प्ले से लैस

Motorola ने ब्राज़ील में अपना Motorola One Action स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत €259 (Rs 20,415 लगभग) रखी गई है और इस वेरिएंट में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। डिवाइस यूरोप, ब्राज़ील और मेक्सिको में उपलब्ध है। फोन दो रंगों डेनिम ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर में उपलब्ध है।

Motorola 23 अगस्त को भारत में इवेंट आयोजित करने वाला है जहां कंपनी Motorola One Action को लॉन्च किया जाएगा। फोन को फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा क्योंकि ई-कॉमर्स प्लैटफ़ार्म आगामी लॉन्च को टीज़ कर रहा है।

Motorola One Action में 6.3 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जो 1080×2520 पिक्सल का फुल HD+ डिस्प्ले है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 84 प्रतिशत है। स्मार्टफोन 2.2 GHz ओक्टा-कोर एक्सिनोस 9609 प्रॉसेसर से लैस है और इसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। डिवाइस के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पर फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा, 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का सेन्सर है। सेलफ़ी और विडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।

Motorola One Action एंडरोइड 9.0 पाई पर काम करता है और यह डिवाइस एंडरोइड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। फोन में 3500mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पों की बात करें तो डिवाइस डुयल G VoLTE, WiFi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लुटूथ 5, GPS + GLONASS, NFC, USB टाइप-C, 3.5mm ऑडियो जैक और FM रेडियो ऑफर करता है। हैंडसेट का मेजरमेंट 160.1 x 71.2 x 9.15mm और वज़न 176 ग्राम है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :