मोटोरोला का आगामी स्मार्टफोन Moto Z4 को हाल ही में एक यूज़र के पास देखा गया था जिसका कहना था कि डिवाइस को अमेज़न द्वारा खरीदा गया है जबकि अभी डिवाइस को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया गया है। इस हैंड्स-ऑन विडियो में डिवाइस के डिज़ाइन को देखा गया है और अब Moto Z4 को गीकबेंच पर देखा गया है जहां डिवाइस की की-स्पेसिफिकेशंस का पता चला है।
Motorola Moto Z4 को क्वालकॉम SM6150 SoC के साथ लिस्टेड किया गया है जो कि स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट है। चिपसेट को 4GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा हालांकि ऐसा हो सकता है कि डिवाइस को अलग-अलग रैम विकल्पों में भी लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस को एंड्राइड 9 पाई पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
जहां तक बेंचमार्क स्कोर की बात है, Moto Z4 को सिंगल कोर टेस्ट में 2346 और मल्टी कोर टेस्ट में 6248 पॉइंट्स मिलेंगे। डिवाइस में 3,600mAh की बैटरी दी गई है और साथ ही USB-C पोर्ट मिल रहा है।
Moto Z4 सीरीज़ में फ्लैगशिप डिवाइस Moto Z4 Force भी मौजूद होगाजिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेयर किया जाएगा। Z4 Force को 8GB रैम और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।