Motorola Moto G100 मोबाइल फोन को ग्लोबल तौर पर 25 मार्च को लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि लेटेस्ट लीक में इस मोबाइल फोन के डिजाईन और कुछ मुख्य स्पेक्स के बारे में जानकारी सामने आ रही है। इस नए लीक में Moto G100 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। Moto G100 मोबाइल फोन को कई बार लीक आदि में देखा जा चुका है। पिछले लीक आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस लीक में मोबाइल फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 870 प्रोसेसर की जानकारी मिल रही है।
अगर हम Voice Evan Blass के एक पोस्ट की बात करें तो आपको बता देते है कि Moto G100 मोबाइल फोन में आपको एक 6.7-इंच की डिस्प्ले से लैस करके लॉन्च किया जा सकता है, यह एक 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले होने वाली है। Moto G100 मोबाइल फोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 870 चिपसेट मिलने वाला है, हालाँकि इसके अलावा फोन में आपको 12GB तक की रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिल सकती है, फोन में माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Moto G100 मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको एक डुअल सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है। फोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा साथ ही एक 16MP का कैमरा मिलने वला है, हालाँकि इतना ही नहीं 2MP के एक कैमरा के अलावा एक 3D ToF कैमरा भी आपको देखने को मिलने वाला है। फोन में आपको एक 16MP का प्राइमरी सेल्फी कैमरा के अलावा एक 8MP का सेकेंडरी सेंसर भी मिलने वाला है।
Moto G100 मोबाइल फोन की कुछ तसवीरें भी सामने आई हैं, जिनके अनुसार इस मोबाइल फोन में आपको अच्छे खासे कलर ऑप्शन भी मिलने वाले हैं, इसके अलावा फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, यह एक 20W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस बैटरी मिलने वाली है। Moto G100 मोबाइल फोन काफी कुछ Motorola Edge S से मिलता जुलता है, इस फोन को जनवरी में लॉन्च किया गया था।