मोटोरोला अपनी G के तहत नए प्रीमियम स्मार्टफोन Moto G100 को जल्द लॉन्च कर सकती है। यह आगामी स्मार्टफोन पिछले कुछ दिनों में से चर्चा में है और अब कंपनी ने एक टीज़र भी रिलीज़ किया है जिसने यूजर्स के बीच एक्साइटमेंट को और हवा दी है। मोटोरोला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर द्वारा संचालित स्मार्टफोन को टीज़ किया है। कंपनी का फ्लैगशिप फोन Motorola Edge S भी इसी प्रॉसेसर से संचालित है।
मोटोरोला द्वारा अपने आधिकारिक ट्विटर से टीज़ किए गए पोस्ट को मोटोरोला ने भी रीट्वीट इया है। इसलिए माना जा रहा है कि कंपनी पहले फोन को जर्मनी में लॉन्च करेगी। ऐसा भी माना जा रहा है कि Moto G100 चीन में लॉन्च हुए Motorola Edge S का ग्लोबल वेरिएंट होगा।
https://twitter.com/Moto/status/1369649391699693568?ref_src=twsrc%5Etfw
Motorola Edge S मोबाइल फोन को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको MyUI मिल रहा है। फोन में आपको एक 6.7-इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है। इसमें आपको HDR10 का सपोर्ट भी मिल रहा है। आपको जैसे कि हमने पहले भी बताया है कि इस मोबाइल फोन को दुनिया के क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किये जाने वाले पहले फोन के तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा इसमें आपको 8GB रैम तक का सपोर्ट भी मिल रहा है।
कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि Motorola Edge S मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा तो मिल ही रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 16MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मिल रहा है, और एक ToF सेंसर भी फोन में मौजूद है। हालाँकि इतना ही नहीं सेल्फी आदि के लिए आपको फोन एक ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें आपको एक 16MP का प्राइमरी और एक 8MP का सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है, यह एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस है।
स्टोरेज आदि की बात करें तो Motorola Edge S में आपको 256GB तक की स्टोरेज मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको 5G के अलावा 4G LTE और वाई-फाई 6 का सपोर्ट और ब्लूटूथ 5.1 के अलावा NFC और Type C का सपोर्ट भी मिल रहा है, हालाँकि फोन में एक 3.5mm का ऑडियो जैक भी है। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल किया गया है। इसके अलावा Motorola Edge S मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 20W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।