मोटोरोला का लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto One Vision को लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी ने इसे ब्राजील में लॉन्च कर दिया है। Motorola ने इसे युरोप में 299 यूरो यानी लगभग 23,500 रुपये में लॉन्च किया है। अगर इस डिवाइस की खासियत की बात करें तो इसमें मौजूद पंच होल डिस्प्ले सेल्फी कैमरा ही इसकी खासियत है।
अब अगर इसके स्पेक्स की बात करें तो इस स्मार्टफ़ोन में Exynos 9609 चिपसेट दिया गया है। साथ ही यह डिवाइस एक ही वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें आपको 21:9 आस्पेक्ट रेश्यो मिलता है। अब अगर बात अगर Moto One Vision के कैमरा डिपार्टमेंट की करें तो इसमें आपको ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके तहत आपको 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, जो कि f/1.7 अपर्चर के साथ आता है दिया गया है। ऐसे में यह कंपनी का ऐसा पहला मोटोरोला डिवाइस बन जाता है जो 48-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला पहला स्मार्टफोन बन गया है।
इसके अलावा इसमें 5-मेगापिक्सल का सेकंड्री डेप्थ सेंसिंग कैमरा है, जो OIS सपोर्ट करता है। डिवाइस में आपको Night vision mode भी मिलता है जिससे आप शानदार इमेज ले सकते हैं। इसके साथ ही सेल्फी के लिए 25-मेगा पिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन में Android 9 Pie दिया है, जो कि स्टॉक एक्सपीरिएंस के साथ आता है। इसमें 3,500mAh की बैटरीदी गयी है, जो 15W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
स्टोरेज की बात करें तो आपको इसमें एक ही स्टोरेज वैरिएंट मिलता है जो 4GB रैम और 128GB का है। One Vision में आपको 6.3-इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि LCD पैनल और HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आती है। आपको बता दें कि एक्सपेक्ट रेश्यो को मोटोरोला ने CinemaVision का नाम दिया है।
कनेक्टिविटी में आपको ब्लूटूथ 5.0, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो पोर्ट, Dolby Audio सर्टिफिकेशन दिया जाता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!