Moto E32 2022 साल के लिए मोटोरोला का नया बजट फोन है जो पंच-होल सेल्फी कैमरा के साथ 90Hz HD+ स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। इस फोन में आपको बैक पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप, 4GB रैम, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh बैटरी और Unisoc T606 प्रोसेसर भी मिल रहा है। कंपनी डिवाइस के साथ एंड्रॉइड 11 दे रही है लेकिन सिग्नेचर नियर-स्टॉक सॉफ्टवेयर अनुभव भी इसमें आपको मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: 9000 रूपये के तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है Samsung का नया 5G फोन, ये काम करेंगे तो मिलेंगे और भी ऑफर
मोटोरोला ने फ्रंट में 6.5-इंच HD+ 90Hz IPS LCD स्क्रीन का इस्तेमाल किया है। पैनल में एक पंच होल है जिसमें 8MP का सेल्फी कैमरा है। इस बीच, रियर कैमरे 16MP का मेन शूटर, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ सेंसर है।
Moto E32 के अंदर Unisoc T606 चिपसेट के साथ 4GB रैम, 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज और 18W चार्जर वाली 5000mAh की बैटरी है। डिवाइस के अन्य स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इस फोन में आपको एंड्रॉइड 11, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, एक यूएसबी-सी 2.0 पोर्ट, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, वाईफाई एन, ब्लूटूथ 5.0 और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग हैं।
यह भी पढ़ें: RRR, Beast और Acharya इस दिन होगी OTT पर रिलीज़, जानें किस प्लेटफॉर्म पर होगी उपलब्ध
Motorola के इस फोन यानि Moto E32 की कीमत 149.99 यूरो है, यानि इसे भारतीय रुपयों में लगभग 12,055 रुपये है। हालांकि इसे अभी के लिए मात्र यूरोप के बाजार में ही लॉन्च किया गया है। इस फोन को ग्रे और सिल्वर रंगों में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें: 18 मई को भारत में लॉन्च होगी Vivo X80 series, मिल सकते हैं ये स्पेक्स