Motorola 22 अप्रैल को अपने Motorola Edge+ और Motorola Edge को लॉन्च कर सकता है जिसके लिए Motorola Flagship Launch E-vent आयोजित किया जाएगा। Motorola Edge 5G को गीकबेंच पर देखा गया है जिससे फोन के खास स्पेक्स का पता चला है।
गीकबेंच 5 लिस्टिंग के मुताबिक, Motorola Edge 5G स्मार्टफोन 1.8GHz ओक्टा कोर स्नैपड्रैगन 765G प्लैटफॉर्म द्वारा संचालित होगा जिसे 6GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा। Edge+ को Qualcomm स्नैपड्रैगन 865 प्रॉसेसर के साथ लाया जा सकता है और फोन स्टैंडअलोन और नॉन स्टैंडअलोन 5G मोड्स के साथ आएगा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो Motorola Edge 5G android 10 पर काम करेगा। डिवाइस को सिंगल कोर टेस्ट में 505 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,410 पॉइंट्स मिले हैं।
Motorola Edge दरअसल Motorola Edge+ का निचला वर्जन होगा। फोन में 6.67 इंच की पंच-होल OLED डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1080p+ रहेगा। फोन में ट्रिपल कैमरा सिस्टम मिलेगा जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेन्सर और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेन्सर मिलेगा। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।
Edge को 4,500mAh बैटरी के साथ लाया जाएगा और फोन android 10 पर काम करेगा। अन्य फीचर्स में फास्ट चार्जिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर, ड्यूल स्पीकर, NFC, 3.5mm हैडफोन जैक और USB-C पोर्ट शामिल है।