Motorola Edge 70 Max की इंडिया लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, 7100mAh बैटरी समेत कई फीचर्स आए सामने

By

Motorola ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से कंपनी इस फोन को टीज कर रही थी और अब लॉन्च से पहले इसके कई प्रमुख फीचर्स भी सामने आ चुके हैं। कंपनी ने प्रोसेसर, डिस्प्ले, बैटरी और कूलिंग सिस्टम जैसी अहम जानकारियां साझा की हैं। वहीं, कुछ अन्य स्पेसिफिकेशन लीक्स और रिपोर्ट्स के जरिए सामने आए हैं। आइए जानते हैं इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स।

Motorola Edge 70 Max की लॉन्च डेट

Motorola Edge 70 Max भारत में 15 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी द्वारा साझा तस्वीरों से पता चलता है कि फोन में बेहद पतले बेजल्स, फ्लैट डिस्प्ले और स्क्वायर शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। इसे ब्लू और ग्रीन दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Motorola Edge 70 Max के स्पेसिफिकेशन्स

Flipkart पर मौजूद माइक्रोसाइट के मुताबिक, Motorola Edge 70 Max में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलने की पुष्टि हुई है। कंपनी का दावा है कि यह नया चिपसेट अपने पिछले वर्जन की तुलना में AI आधारित NPU परफॉर्मेंस में 46 प्रतिशत बेहतर है। साथ ही इसका AnTuTu स्कोर 30 लाख (3 मिलियन) से अधिक बताया गया है।

फोन में ArcticMesh Cooling System दिया जाएगा, जिसमें 5,500 वर्ग मिमी वेपर कूलिंग चेंबर शामिल होगा। Motorola के अनुसार, यह थर्मल सिस्टम हीट को अधिक प्रभावी तरीके से फैलाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे मल्टीटास्किंग और भारी प्रोसेसिंग के दौरान प्रोसेसर को ठंडा रखने में मदद मिलेगी।

Motorola Edge 70 Max में QHD+ LTPO डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 7000 निट्स तक होगी और इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया जाएगा।

Flipkart माइक्रोसाइट के अनुसार, यह फोन BGMI में 120fps गेमप्ले को भी सपोर्ट करेगा, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो इसमें 7100mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसे 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Motorola G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite: कैमरा, बैटरी, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By