Motorola के फोन पर धमाका डील..मिलेगा 23,100 रुपये का डिस्काउंट, ऐसा ऑफर के खरीदने दौड़ पड़ेंगे

HIGHLIGHTS

Motorola Edge 60 Pro को इस समय सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Motorola के फोन को Amazon इंडिया पर 30,900 रुपये के दाम में लिस्ट किया गया है।

हालांकि, Motorola Phone पर 23,100 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Motorola के फोन पर धमाका डील..मिलेगा 23,100 रुपये का डिस्काउंट, ऐसा ऑफर के खरीदने दौड़ पड़ेंगे

अगर आपका बजट 30000 रुपये के आसपास है तो हम आपको आज एक ऐसी डील के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आप 30000 रुपये में से लगभग लगभग 23,100 रुपये के आसपास की तो बचत ही कर सकते हैं। इसका मतलब है कि फोन को बेहद ही सस्ते में 10000 रुपये से भी सस्ते में खरीदा जा सकता है। Amazon India पर इस समय कोई सेल नहीं चल रही है, लेकिन इसके बाद भी अगर आप Motorola के Motorola Edge 60 Pro यानि कंपनी के दमदार मिड-रेंज फोन को खरीदते हैं तो आपको बड़ी बचत हो सकती है। आइए जानते हैं कि आप Motorola Edge 60 Pro को कार्ड डिस्काउंट, बैंक ऑफर और EMI ऑप्शन के साथ कैसे सस्ते में खरीद सकते हैं। इस समय आपको एक प्रीमियम मिड-रेंज फोन सस्ते में खरीदने के लिए मिलने वाला है। आइए अब पूरी डील और डिस्काउंट पर एक नजर डाल लेते हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

कितना सस्ता मिल रहा है मोटोरोला का ये फोन?

Motorola Edge 60 Pro का शुरुआती प्राइस अगर देखा जाए तो 34,000 रुपये के आसपास था, लेकिन इस समय Amazon India पर इसका लिस्टिंग प्राइस बेहद ही कम है, फोन को आप 30,000 रुपये के आसपास की कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि, अगर आप भी वैसे यूजर हैं जो किसी भी फोन को उसके लॉन्च प्राइस के मुकाबले बेहद ही सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आप इस समय Amazon India पर ऐसा कर सकते हैं। असल में, 30,900 रुपये के प्राइस पर आपको 1545 रुपये के आसपास का Amazon Pay कैशबैक भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, बैंक ऑफर के तौर पर ग्राहकों को 2500 रुपये का डिस्काउंट अलग से मिल रहा है। हालांकि, एक ऐसा डिस्काउंट ओर है जो फोन के प्राइस को सीधे ही 10000 रुपये के अंदर की कीमत में ले आता है। आइए जानते हैं कि आखिर इस प्राइस में आप Motorola के इस फोन को कैसे खरीद सकते हैं। हालांकि, इसपर आपको No Cost EMI का लाभ भी दिया जा रहा है।

बेहद सस्ते में कैसे मिलेगा Motorola का फोन?

अगर आप Motorola के इस फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस फोन को Exchange Offer में खरीदना चाहिए। अगर आप फोन को Amazon India पर खरीदने वाले हैं तो यहाँ आपको नए Motorola Edge 60 Pro को 23,100 रुपये के आसपास के एक्सचेंज ऑफर में खरीद सकते हैं। ऐसा करके आप फोन को 7000 रुपये के आसपास के प्राइस में खरीद सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको इस चीज का ध्यान रखना होगा कि आपका पुराना फोन अच्छी कंडीशन में होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो जाहिर तौर पर आपको इससे कम एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकता है। इसलिए इस डिस्काउंट पर ज्यादा फोकस करना आपके लिए फुल डील से कुछ अलग परिणाम दे सकता है। अगर आप Motorola के इस फोन को इस प्राइस में खरीदना चाहते हैं तो आप अभी इसे खरीद सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि आखिर आपको इस फोन को क्यों खरीदना चाहिए।

क्यों खरीदना चाहिए Motorola Edge 60 Pro?

अगर आप Motorola Edge 60 Pro को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको एक चीज का ध्यान रखना चाहिए, किसी भी फोन को खरीदने से पहले आपको उसके स्पेक्स और फीचर जरूर देख लेने चाहिए, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको फोन के बारे में इसके रिव्यू के बिना ही काफी कुछ जानने के लिए मिल जाता है। अब आइए Motorola Edge 60 Pro के भी कुछ सबसे दमदार फीचर और स्पेक्स के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। इसके बाद आप यह समझ सकते हैं कि आपको यह फोन क्यों खरीदना चाहिए।

Motorola के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका अच्छे प्रोसेसर यानि MediaTek Dimensity 8350 Extreme चिपसेट से लैस होना है, यह प्रोसेसर गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग दोनों के लिए बेहतरीन माना जा सकता है। इस फोन में आपको 8GB या 12GB तक की रैम के साथ साथ 512GB तक की स्टॉरिज मिलती है। डिस्प्ले को देखा जाए तो इसमें एक 6.7 इंच का कर्व्ड पैनल मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी ब्राइटनेस को देखा जाए तो यह 4,500 निट्स के आसपास है।

धमाकेदार बैटरी से लैस है मोटोरोला फोन

Motorola Phone में एक 6000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जो फोन की सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। यह बैटरी 90W वायर्ड चार्जिंग के साथ आती है, जो फोन को बेहद ही जल्दी चार्ज करने में मदद करती है। इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलती है।

कैमरा ऐसा जो कभी निराश नहीं करेगा

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एक दमदार ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 50MP मेन, 50MP वाइड और क्लोज़-अप और 10MP ज़ूम कैमरा कैमरा मिलता है, सेल्फ़ी आदि के लिए फोन में एक 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन को एंड्रॉयड 15 पर कंपनी ने लॉन्च किया था, इसमें 5G, NFC, Dual SIM जैसे फीचर भी मिलते हैं।

कैसे बेस्ट है ये डील?

अगर किसी फोन पर आपको लॉन्च प्राइस पर धमाका ऑफर मिल रहा हो और यह सस्ते में मिल जाए तो इससे अच्छी बात कोई हो ही नहीं सकती है। इस डिस्काउंट में अगर आप मोटोरोला के इस फोन को खरीदते हैं तो आपको एक प्रीमियम मिड-रेंज फोन को बजट में खरीदने के मौका मिल रहा है। असल में, अगर आप इस डील को देखते हैं तो एक्सचेंज लगाकर फोन बेहद ही सस्ते में खरीदने के लिए मिल रहा है। अगर मानकर चलिए कि आपको 10000 रुपये भी एक्सचेंज के तौर पर ऑफर में मिल जाते हैं तो आप फोन को कितना सस्ता खरीद सकते हैं। इस डील को आपको मेरी राय में अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। इस ऑफर डिस्काउंट का लाभ ग्राहकों को अभी लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Honor 600 Series में होगी 9000mAh की जम्बो बैटरी, 200MP का कैमरा हिला डालेगा पुराने फोन्स की नींव

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo