Moto X4 Android One वैरिएंट को मिला एंड्राइड Oreo का अपडेट, Xiaomi Mi A1 भी कतार में

Moto X4 Android One वैरिएंट को मिला एंड्राइड Oreo का अपडेट, Xiaomi Mi A1 भी कतार में
HIGHLIGHTS

Motorola अपने Moto X4 Android One स्मार्टफ़ोन को एंड्राइड 8.1 Oreo का अपडेट देना शुरू कर दिया है। हालाँकि इस डिवाइस को यह अपडेट अभी महज United States में ही मिलना शुरू हुआ है।

Motorola अपने Moto X4 Android One स्मार्टफ़ोन को एंड्राइड 8.1 Oreo का अपडेट देना शुरू कर दिया है। हालाँकि इस डिवाइस को यह अपडेट अभी महज United States में ही मिलना शुरू हुआ है। अगर हाल फ़िलहाल की बात करें तो आपको बता देते हैं कि Moto X4 और Moto X4 के एंड्राइड वन वैरिएंट इस समय एंड्राइड 8.0 Oreo कम कर करते हैं, लेकिन इस अपडेट के बाद से Moto X4 के एंड्राइड वन डिवाइस लेटेस्ट एंड्राइड वर्जन पर काम करने वाला है। 

ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन के स्टैण्डर्ड वर्जन को जल्द ही यह अपडेट दिया जा सकता है। इस अपडेट के साथ फोन को अप्रैल 2018 का सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। इस वर्जन का बिल्ड नंबर OPW28.1 है, इसके अलावा इस अपडेट का साइज़ 992.5MB का है, तो अगर आप इस डिवाइस को एंड्राइड वन वर्जन को इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके फोन पर जल्द ही दस्तक दे सकता है। 

इस अपडेट के साथ ही एक नया सवाल भी खड़ा हो गया है कि Xiaomi के Xiaomi Mi A1 डिवाइस को आखिर यह अपडेट कब मिलने वाला है। यह डिवाइस भी एंड्राइड वन के साथ लॉन्च किया था। हालाँकि ऐसा नहीं है कि कंपनी इस अपडेट पर काम नहीं कर रही है, सामने आया है कि कंपनी इस अपडेट को अपने इस फोन में लाने के लिए काम कर रही है। इसका मलतब है कि जल्द ही इस डिवाइस को यह अपडेट मिल सकता है। Xiaomi शायद इस अपडेट को मई 2018 के सिक्यूरिटी पैच के साथ आने वाले कुछ ही सप्ताह में ही पेश न कर दे। 

अगर कुछ अन्य स्मार्टफोंस की बात करें जिन्हें एंड्राइड वन के साथ ही लॉन्च किया गया है तो इस लिस्ट में Nokia 6, Nokia 5, Nokia 7 Plus और Nokia 8 Sirocco आते हैं, जिन्हें पहले ही यह अपडेट मिल गया है। इसका मतलब है कि यह अपडेट मोटोरोला और Xiaomi के फोंस पर देर से आने वाला है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo