Motorola ने पिछले साल अपना नया फोल्डेबल फोन Moto Razr 5G लॉन्च किया था जिसकी कीमत अब कम कर दी गई है. फ्लैगशिप स्मार्टफोन Moto Razr के 5G वेरिएंट को अब आप Rs 15000 रूपये कम देकर खरीद पाएंगे. मुंबई बेस्ड रिटेलर महेश टेलीकॉम के मुताबिक फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्राइस कम कर दिया गया है.
मोटोरोला ने पिछले साल अपने फोल्डेबल फोन को Rs 1,24,999 में पेश किया गया है. अब इस फोन को Rs 1,09,999 में खरीदा जा सकता है. फ्लिपकार्ट पर अभी भी पुरानी कीमतों को ही रखा गया है इसलिए उम्मीद है कि ये नई कीमतें ऑफलाइन रिटेलर्स के लिए उपलब्ध होंगी.
Motorola Razr 5G लो-बैंड 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट की बदौलत इसे 5G सपोर्ट मिलता है। पिछले साल के Razr में स्नैपड्रैगन 710 मिलता है। इसके अलावा, मोटोरोला का नया यह वर्जन नियर-स्टॉक एंडरोइड के साथ आता है जिसमें छोटे UI ट्वीक्स शामिल हैं।
फोन की इनर डिस्प्ले 6.2 इंच की OLED डिस्प्ले से लैस है जिसका रेजोल्यूशन 876 x 2142 पिक्सल है, जबकि 2.7 इंच की क्विक व्यू डिस्प्ले को 800 x 600 पिक्सल का रेजोल्यूशन दिया गया है। क्विक व्यू पर आप कई ऐप्स ओपन कर सकते हैं। आप मिनी QWERTY कीबोर्ड से से मैसेजेस का भी रिप्लाई कर सकते हैं।
Motorola ने फोन के लिए कैमरा को भी अपग्रेड किया है। मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का सेन्सर है जो 12 मेगापिक्सल की पिक्सल बाइन्ड तस्वीरें तैयार करता है। इसे OIS और लेजर ऑटोफोकस दिया गया है। इनर सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल का यूनिट है। Razr 5G में 2800mAh की बैटरी दी गई है और इसे 15W फास्ट चार्जिंग सिस्टम दिया गया है।