Moto G9 आज सेल में आ रहा है और इसकी कीमत Rs 11,499 रखी गई है। आप आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर डिवाइस को खरीद सटके हैं। ऑफर्स की बात करें तो, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड (EMI) से इसे खरीदने पर Rs 500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाता है। Motorola Moto G9 को येस बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर Rs 500 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा, Rs 1,278 प्रति माह का नो-कॉस्ट EMI विकल्प मिल रहा है।
ड्यूल सिम वाला Moto G9 एंडरोइड 10 पर काम करता है और फोन में 6.5 इंच HD+ Max Vision TFT डिस्प्ले से लैस है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC द्वारा संचालित है और इसे 4GB LPDDR4 रैम के साथ पेयर किया गया है। फोन के बैक पर 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें f/1.7 का लेंस है और यह क्वाड पिक्सल तकनीक पर आधारित है। कैमरा सेटअप में एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी मौजूद है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.2 है। कैमरा फीचर्स में ऑटो स्माइल कैप्चर, HDR, फेस ब्युटी, मैनुअल मोड और RAW फोटो आउटपुट है।
Moto G9 में 64GB स्टोरेज मिलता है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनैक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लुटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, NFC, FM रेडियो, USB टाइप-C, और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। Moto G9 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और सिंगल चार्ज में दो दिन की बैटरी लाइफ ऑफर करती है।
नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!