इस महीने के आखिर में Moto G सीरीज़ के 8वीं जनरेशन के फोंस को ब्राज़ील में पेश किया जाएगा। हाल ही में, Moto G8 Plus के रेंडर और specs सामने आए थे और अब Moto G8 से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई हैं।
Dutch blog Mobielkopen की रिपोर्ट के मुताबिक, Moto G8 Plus के साथ कम्पनी Moto G8 Play और Moto G8 को भी पेश किया जाएगा। स्टैण्डर्ड मॉडल को तस्वीरों में देखा जा सकता है। Moto G8 के लुक की बात करें तो यह डिवाइस Moto G8 Plus जैसा दिखाई देता है। डिवाइस में U शेप्ड नौच वाली डिस्प्ले दी गई है और साथ ही बॉटम में थिक बेज़ेल्स दिए गए हैं।
डिवाइस के बैक पर Moto G8 Plus जैसा वर्टिकल और मल्टिपल कैमरा डिज़ाइन देखा गया है। मुख्य कैमरा अलग रखा गया है जबकि अन्य कैमरा सेंसर्स LED फ़्लैश के साथ मौजूद है। हालांकि, Moto G8 डिवाइस में Moto G8 Plus जैसा लेज़र फोकस सिस्टम नहीं दिया गया है जिसकी वजह से सेकेंडरी कैमरा हाउसिंग की लम्बाई छोटी है।
Moto G8 के बैक पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, इसके बोटम में USB Type-C पोर्ट और टॉप पर ऑडियो जैक दिया गया है। डिवाइस का टेक्सचर पॉवर बटन और वोल्यूम कण्ट्रोल बटन को दाईं ओर रखा गया है जबकि सिम ट्रे को बाईं ओर रखा गया है।
Moto G8 के specs की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ऐसा हो सकता है कि डिवाइस को Moto G8 Plus के समान डिस्प्ले साइज़ के साथ लाया जाएगा और किसी अन्य प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस को बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।
फोन के रेंडर्स के अलावा डिवाइस के लॉन्च इवेंट का इनवाइट भी सामने आया है और 24 अक्तूबर इवेंट में इन फोंस को लॉन्च किया जा सकता है।