Motorola अपनी Moto G8 सीरीज़ के तहत नया डिवाइस लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने पिछले साल भारत में Moto G8 Plus को लॉन्च किया था। हाल ही में दो नए मॉडल्स Moto G8 और Moto G8 Power को पेश किया था। अब Moto G8 Power Lite को ऑनलाइन देखा गया है। फोन को अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस का दाम EUR 189.99 (~ Rs 15,250) रखा गया है। यह नया लीक इटालियन पब्लिकेशन HDblog द्वारा सामने आया है।
Moto G8 Power Lite में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। डिवाइस मीडियाटेक हीलिओ P35 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा लेटेस्ट लीक गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग लीक के साथ आया है। लिस्टिंग से 4GB रैम मॉडल का पता चलता है और लेटेस्ट डेव्लपमेंट से खुलासा होता है कि हैंडसेट में 64GB स्टोरेज मिलेगा। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग दी गई है।
रेंडर से पता चलता है कि फोन में वॉटर ड्रॉप नौच डिज़ाइन मिलेगा। इसके अलावा, फोन के बैक पर ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। कहा जा रहा है कि कैमरा सेटअप में 16MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का दूसरा शूटर और तीसरा 2MP का लेंस मिलेगा। फिंगरप्रिंट सेन्सर को मोटोरोला लोगो में एम्बेड किया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में 3.5mm औडियो जैक दिया जाएगा। HDblog द्वारा साझा की गई तसवीरों में पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर को दाईं ओर देखा जा सकता है जबकि सिम ट्रे बाईं ओर मौजूद है। फोन ब्लू ग्रेडिएंट फिनिश में आ सकता है और Android 10 पर लॉन्च किया जा सकता है।