Motorola ने भारत में Moto G8 Power Lite स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस हैंडसेट को दो रंगों रॉयल ब्लू और आर्कटिक ब्लू विकल्पों में खरीदा जा सकता है। Flipkart पर मोटोरोला के इस फोन को 29 मई को सेल किया जाएगा। ब्रांड ने डिवाइस को Rs 10,000 की श्रेणी में लॉन्च किया है। Moto G8 Power Lite को भारत में Rs 8,999 के दाम में लॉन्च किया गया है।
Moto G8 Power Lite को 5,000mAh बैटरी दी गई है जिसे 5,000mAh चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। फोन को android 9 पाई पर लॉन्च किया गया है और स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो P35 चिपसेट द्वारा संचालित है। फोन में 6.5 इंच की IPS LCD Max Vision डिस्प्ले दी गई है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले मिल रही है जो HD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आई है।
फोन के बैक पर तीन कैमरा दिए गए हैं जिसे LED फ्लैश दिया गया है। Moto G8 Power Lite स्प्लेश रेसिस्टंट दिया गया है जिसका वज़न 200 ग्राम है। कंपनी इस नए फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पर एक फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पर एक 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेन्सर दिया गया है। डिवाइस ड्यूल कैमरा बोकह, फेस ब्युटी, HDR, गूगल लेंस का सुपपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन के फ्रंट और रियर कैमरा 30fps 1080p विडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। कनैक्टिविटी के लिए ड्यूल 4G, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लुटूथ 4.2, GPS, एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm का ऑडियो जैक मिल रहा है।