Motorola के दो बजट फोन Moto G37 और Moto G37 Power भारत में लॉन्च, 7000mAh की बैटरी और रैम बूस्ट फीचर, जानें कीमत

HIGHLIGHTS

Moto G37 और G37 Power भारत में बजट 5G फोन के रूप में लॉन्च

दोनों फोन में 120Hz डिस्प्ले और Dimensity 6400 चिपसेट

G37 Power की 7000mAh बैटरी इसे खास बनाती है

Motorola ने भारत में अपने बजट सेगमेंट को मजबूत करते हुए Moto G37 और Moto G37 Power स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों फोन कंपनी की नई G-सीरीज का हिस्सा हैं और खास तौर पर एंट्री-लेवल यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं.

Moto G37 और Moto G37 Power के स्पेसिफिकेशन्स

दोनों ही स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में 5G परफॉर्मेंस के लिए एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों डिवाइस Android 16 पर चलते हैं, जो इन्हें लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी अपडेट्स देता है.

Moto G37 और G37 Power में 6.6 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है. इस प्राइस सेगमेंट में इतना स्मूद डिस्प्ले मिलना अपने आप में एक बड़ी बात है. साथ ही, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है, जिससे स्क्रीन ज्यादा टिकाऊ बनती है.

कैमरा सेटअप दोनों फोन में लगभग एक जैसा है. पीछे की तरफ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो PDAF सपोर्ट के साथ आता है. इसके साथ एक सेकेंडरी सेंसर मिलता है, जो लाइट और फ्लिकर डिटेक्शन के लिए काम करता है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पर्याप्त है.

अब असली फर्क बैटरी में दिखता है. Moto G37 में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. वहीं Moto G37 Power इस मामले में काफी आगे निकल जाता है, क्योंकि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 2 से 3 दिन तक चल सकता है, जो भारी यूजर्स के लिए बड़ा फायदा हो सकता है.

स्टोरेज और रैम की बात करें तो Moto G37 में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है, जबकि G37 Power में 8GB तक RAM और 128GB स्टोरेज ऑप्शन दिया गया है. दोनों फोन में RAM Boost फीचर के जरिए 12GB तक वर्चुअल RAM बढ़ाई जा सकती है और microSD कार्ड से 1TB तक स्टोरेज एक्सपैंड किया जा सकता है.

कनेक्टिविटी के मामले में दोनों फोन 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4 और USB Type-C जैसे फीचर्स के साथ आते हैं. साथ ही 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है, जो आजकल कम देखने को मिलता है.

डिजाइन और मजबूती की बात करें तो दोनों फोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी हल्की धूल और पानी से सुरक्षित रहते हैं. साथ ही MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी दिया गया है, जिससे यह फोन ज्यादा टिकाऊ बनते हैं. सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

कीमत और उपलब्धता

दोनों ही स्मार्टफोन्स को तीन कलर ऑप्शन PANTONE Nautical Blue, PANTONE Impenetrable और PANTONE Capri में पेश किया गया है. Moto G37 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत एकमात्र 4GB + 64GB वैरिएंट के लिए 13,999 रुपये रखी गई है. जबकि Moto G37 Power की कीमत 4GB + 128GB वैरिएंट के लिए 15,999 रुपये रखी गई है. इसके 8GB + 128GB वैरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है. इन फोन की बिक्री Flipkart, motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स से 25 मई से शुरू होगी.

सीधी बात करें तो Moto G37 उन यूजर्स के लिए है जो बेसिक इस्तेमाल और बजट में फोन चाहते हैं, जबकि Moto G37 Power उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें बैटरी लाइफ सबसे ज्यादा जरूरी लगती है. अगर आपका यूज ज्यादा है और बार-बार चार्ज करना पसंद नहीं है, तो G37 Power ज्यादा समझदारी वाला विकल्प है.

यह भी पढ़ें: फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :