Motorola ने यूरोप में Moto G32 के तौर पर अपने नए बजट फोन को लॉन्च किया है। फोन को कई दिलचस्प विशेषताओं के साथ लॉन्च किया गया है, साथ ही इसकी कीमत को देखते हुए इस फोन में आपको काफी बेहतरीन स्पेक्स यदि मिल रहे हैं। एक किफायती स्मार्टफोन के रूप में, Moto G32 स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ आता है जो इसे एक अच्छा 4G डिवाइस बनाता है। इसके अलावा, फोन में बैक पर एक 50-मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप और 5000mAh की बड़ी बैटरी भी है।
Moto G32 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, कंपनी ने घोषणा की है कि फोन 4GB रैम + 64GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। डिवाइस की कीमत 210 यूरो से शुरू होती है। फोन के लैटिन अमेरिका में उपलब्ध होने की पुष्टि की गई है, ऐसा भी सामने आ रहा है कि आने वाले कुछ ही हफ्तों में यह भारतीय बाजारों में भी पहुंचने वाला है। Motorola G32 को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, इसे आप मिनरल ग्रे, सैटिन सिल्वर और रोज़ गोल्ड कलर्स में खरीद सकते हैं।
Moto G32 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन 6.5-इंच LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो को सपोर्ट करता है। Moto G32 में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर है, इस फोन में आपको 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज मिल रही है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50-मेगापिक्सल का f/1.8 प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का f/2.2 अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का f/2.4 मैक्रो सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर है।
फोन में 30W टर्बोचार्ज तकनीक के साथ 5,000mAh की बैटरी है। इसके अलावा फोन में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस रिकग्निशन सिस्टम भी है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर और दो माइक्रोफोन हैं।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile