Moto G30 को आज भारतीय बाजार में सेल के लिए लाया जा रहा है. स्मार्टफोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था और अब इसे दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर सेल किया जाएगा। मोटोरोला का यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है और 5000mAh की भारी बैटरी से लैस है. इस स्मार्टफोन को आप 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं. सेल के दौरान फोन को कई खास ऑफर के साथ रखा गया है.
मोटोरोला का यह फोन खरीदने के लिए अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं. इसके अलावा, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर यूज़र्स 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक पा सकते हैं. स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर में खरीदने पर 10,350 रुपये तक की बचत की जा सकती है.
Moto G30 में 6.5 इंच की मैक्स विजन डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट की डिस्प्ले है। फोन एंडरोइड OS पर काम करता है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है। फोन में 64GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। Moto G30 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे 20W टर्बो पॉवर चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में क्वाड रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 13MP का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।