Motorola ने आज भारत में अपने दो नए स्मार्टफोंस Moto G10 Power और Moto G30 को लॉन्च कर दिया है। दोनों ही स्मार्टफोंस बजट श्रेणी में आने वाली मोटो G सीरीज़ के तहत पेश किए गए हैं। Moto G10 Power को वर्टिकल रियर कैमरा सेटअप के साथ उतारा गया है और डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच मिल रहा है।
Moto G10 Power एक किफ़ायती स्मार्टफोन है जिसमें एक 6.5 इंच की Max Vision HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच मिल रहा है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 SoC द्वारा संचालित है और इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है जिसे आप माइक्रो SD कार्ड से 128GB तक बढ़ा भी सकते हैं।
कैमरा की बात करें तो डिवाइस में 48 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप मिल रहा है जिसमें दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और चौथा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
मोटो G10 पॉवर में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो 20W फास्ट चार्जर के साथ आया है और यह नियर-स्टॉक एंडरोइड 11 पर काम करता है। इसके अलावा, फोन को रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, USB टाइप-C पोर्ट, IP52 वॉटर रेसिस्टेंस, डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन, मोटो एक्शन सपोर्ट और बेहतर सुरक्षा के लिए ThinkShield दिया गया है।
Motorola Moto G10 को Rs 9,999 में पेश किया गया है और यह 15 मार्च से Flipkart पर सेल किया जाएगा। फोन अरोरा ग्रे और ब्रीज ब्लू रंगों में आएगा।