मोटोरोला के एक आगामी स्मार्टफोन की तस्वीरें सामने आई हैं जो कि Moto E6 Play हो सकता है। इमेज में दो कलर वैरिएंट का पता चलता है। हाल ही में Moto G8, और Moto G8 Plus से जुड़े रेंडर भी सामने आए हैं और Moto G8 सीरीज़ को कम्पनी 24 अक्तूबर को ब्राज़ील में लॉन्च कर सकती है।
लेटेस्ट तस्वीरों से पता चलता है कि Moto E6 Play ब्लू और ब्लैक में पेश किया जाएगा और इसके बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट स्कैनर और सिंगल कैमरा सेटअप को शामिल किया जाएगा और कैमरा के साथ ही एक LED फ़्लैश मोड्यूल को भी रखा गया है।
स्मार्टफोन में कैपेसिटिव टच स्क्रीन मिल सकती है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 16:9 या 18:9 होगा। स्मार्टफोन को कन्वेंशनल डिज़ाइन दिया जाएगा और फोन के तीन किनारों पर मोटे बेज़ेल्स देखे जा सकते हैं और बॉटम में थिक चिन भी दिया गया है। पॉवर और वोल्यूम बटन दाईं तरफ रखे गए हैं जबकि बॉटम साइड पर माइक्रोUSB पोर्ट दिया गया है।
डिवाइस के टॉप पर 3.5mm हेडफोन पोर्ट दिया गया है और टॉप बेज़ेल में फ्रंट कैमरा मौजूद है। रियर पैनल को प्लास्टिक से बनाया गया है। मोटोरोला लोगो में फिंगरप्रिंट स्कैनर को रखा गया है। डिवाइस एंड्राइड 9.0 पाई पर आधारित होगा अभी फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन सामने नहीं आई हैं।
Motorola अपने Moto G8, Moto G8 Plus और Moto G8 Play फोंस के साथ ही E6 Play को भी 24 अक्तूबर को लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा, इन फोंस के प्राइस या स्पेक्स के बारे में अभी जानकारी आनी बाकी है।