Airtel Plan: क्रिकेट सीजन के दौरान टेलीकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए नए ऑफर ला रही हैं. देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel का एक प्लान काफी खास है. इस प्लान के साथ यूजर्स को 50 रुपये से कम में डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं.
हम बात कर रहे हैं Airtel के 48 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की. इस प्लान के साथ डेटा और OTT एक्सेस भी मिल रहा है. इसके साथ ही कंपनी 49 रुपये का एक अलग डेटा पैक भी दे रही है, जो भारी इंटरनेट इस्तेमाल के लिए बनाया गया है. आइए आपको इस प्लान की खास बात बताते हैं.
48 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को 1GB डेटा मिलता है. इसके साथ एक महीने के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है, जिससे यूजर्स क्रिकेट और अन्य कंटेंट देख सकते हैं. यह प्लान उन लोगों के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में सिर्फ क्रिकेट या OTT कंटेंट देखना चाहते हैं. इसमें डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लिया जाएगा.
इस प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है और इसकी रोज की लागत करीब 1.6 रुपये बैठती है, जो इसे एक सस्ता एंटरटेनमेंट ऑप्शन बनाता है.
Airtel का 49 रुपये वाला प्लान पूरी तरह डेटा पर फोकस करता है. इसमें एक दिन के लिए अनलिमिटेड डेटा मिलता है, लेकिन इसमें 20GB की FUP लिमिट रखी गई है. 20GB डेटा इस्तेमाल करने के बाद स्पीड घटकर 64 Kbps तक हो जाती है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जिन्हें एक दिन में ज्यादा डेटा चाहिए, जैसे बड़े फाइल डाउनलोड करना या लंबे समय तक स्ट्रीमिंग करना है.
48 रुपये का प्लान OTT और क्रिकेट देखने के लिए बनाया गया है, जिसमें सीमित डेटा के साथ सब्सक्रिप्शन मिलता है. वहीं 49 रुपये का प्लान सिर्फ डेटा यूसेज के लिए है, जिसमें एक दिन के लिए ज्यादा डेटा मिलता है लेकिन कोई OTT फायदा नहीं दिया जाता. दोनों प्लान अलग-अलग जरूरत वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.
आजकल हर यूजर को बड़ा महंगा प्लान नहीं चाहिए. कई लोग सिर्फ थोड़े समय के लिए डेटा या OTT एक्सेस चाहते हैं. ऐसे में छोटे और सस्ते प्लान ज्यादा काम के साबित हो रहे हैं. टेलीकॉम कंपनियां भी अब इसी ट्रेंड को समझते हुए ऐसे प्लान लॉन्च कर रही हैं, जिससे यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से रिचार्ज कर सकें.
Telecom Regulatory Authority of India के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2026 में Airtel ने करीब 50 लाख नए मोबाइल यूजर्स जोड़े हैं. इस दौरान Reliance Jio और Vodafone Idea ने भी नए यूजर्स जोड़े, लेकिन Airtel की ग्रोथ मजबूत बनी हुई है.
अभी रिचार्ज करने के लिए यहां पर क्लिक करें.
यह भी पढ़ें: भूल जाइए iPhone 16-17! कौड़ियों के दाम में मिल रहा iPhone 15, यहां मिल रही डील