Micromax की ओर से उसके Micromax iOne बजट स्मार्टफ़ोन को मई महीने में लॉन्च किया गया था, हालाँकि अब एक नया टीज़र सामने आ रहा है, जिसके अनुसार Micromax की ओर से भारत में उसका Micromax iOne Note मोबाइल फ़ोन जल्द ही लॉन्च किये जाने की खबर आ रही है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड पेज जारी किया है, जिसके द्वारा न केवल इस मोबाइल फोन के डिजाईन से पर्दा उठा है बल्कि इस मोबाइल फोन के काफी स्पेक्स भी सामने आये हैं। यह एक नया मोबाइल फोन होने वाला है, जिसमें आपको वाटरड्राप नौच स्टाइल मिलने वाला है।
माइक्रोमैक्स के इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.088-इंच की एक HD+ 720×1560 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन मिलने वाली है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 1.6GHz + 1.25GHz का प्रोसेसर मिलने वाला है। साथ ही इस मोबाइल फोन को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि अगर आप इस मोबाइल फोन की स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से इसे आप 64GB तक बढ़ा भी सकते हैं।
इसके अलावा अगर हम फोटोग्राफी आदि की चर्चा करें तो इसके लिए भी फोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जाने वाला है, इसके साथ ही आपको यहाँ कैमरा के साथ एक फ़्लैश लाइट भी मिलने वाली है। फोन में आपको एक 13MP का मेन कैमरा मिलने वाला है, जिसके साथ ही आपको एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी उपलब्ध होगा। फोन में आपको कैमरा में कई बढ़िया फीचर भी मिलने वाले हैं, जैसे आपको इसमें मल्टी-शॉट और नाईट मोड भी मिलने वाला है। आपको बता देते है कि फोन में आपको एक 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिलने वाला है।
इसके अलावा फोन के बैक पर आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है, फोन को ग्लॉसी ब्लैक फिनिश में लॉन्च किये जाने के आसार हैं। इसके अलावा फोन में आपको एक 3900mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। अभी इस मोबाइल फोन की लॉन्च डेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं आई है।
हालाँकि आपको बता देते हैं कि जैसे आपने देखा ही था कि Micromax की ओर से उसके iOne phone को मात्र Rs 4,999 की कीमत में लॉन्च किया गया था। तो इसे देखकर भी ऐसा ही लग रहा है कि नया मोबाइल फोन भी Rs 7,000 से Rs 8,000 के बीच की कीमत में ही लॉन्च किया जा सकता है। आपको बता देते है कि पुराने मॉडल को दो अलग अलग रंगों में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा इसमें आपको एक नौच स्क्रीन भी मिली थी।