Xiaomi और Realme को टक्कर देने आ रही है Micromax In-Series, आज दोपहर 12 बजे है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Micromax In-Series के स्मार्टफोंस को भारत में Rs 7000 और Rs 25000 के बीच लॉन्च किया जा सकता है

ऐसा भी माना जा रहा है कि इस सीरीज के फोंस लगभग लगभग स्टॉक एंड्राइड के एक्सपीरियंस के साथ आने वाले हैं

Micromax In-Series के स्मार्टफोंस को खासतौर पर फ्लिप्कार्ट पर सेल के लिए लाया जा सकता है

Micromax In-Series आज भारत में लॉन्च होने वाली है। आपको बता देते है कि इस सीरीज के मोबाइल फोंस का काफी लम्बे समय से इंतज़ार किया जा रहा है, हालाँकि कई रेंडर और लीक आदि के बाद अब सामने आ रहा है कि यह सीरीज आज भारत में लॉन्च होने वाली है, ऐसा भी कहा जा रहा है कि Realme और Xiaomi के कई जाने मानें स्मार्टफोंस को Micromax की नई सीरीज से बड़ी टक्कर मिलने वाली है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह नई सीरीज मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लॉन्च होगी। हालाँकि ऐसा भी देखा गया है कि अभी तक कई लीक और रेंडर सामने आ चुके हैं लेकिन एक में भी इस सीरीज के सभी स्पेक्स सामने नहीं आये हैं। हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि इस सीरीज में दो नए मोबाइल फोंस को लॉन्च किया जा सकता है। 

Micromax In-Series कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

आज भारत में माइक्रोमैक्स की इन-सीरीज के मोबाइल फोंस को एक वर्चुअल इवेंट में दौरान लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते है कि या लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे होने वाला है। इसके अलावा आपको यहाँ यह भी बता देते है कि इस लॉन्च इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया एकाउंट्स पर जाकर देखा जा सकता है, इसके अलावा कंपनी के YouTube Channel पर भी इस वर्चुअल इवेंट को देखा जा सकता है। 

https://twitter.com/Micromax__India/status/1322787958596972544?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता देते हैं कि माइक्रोमैक्स की ओर से एक डेडिकेटेड पेज का भी निर्माण किया गया है, जो खासतौर पर Micromax In-Series के लॉन्च के लिए ही है। इस पेज पर यानी कंपनी के फेसबुक पेज पर जाकर आप इस इवेंट को यहाँ क्लिक करके लाइव देख सकते हैं।

टिपस्टर मुकुल शर्मा के ट्वीट के मुताबिक, Micromax In 1a नाम के फोन को गीकबेंच लिस्टिंग पर देखा गया था और पता चला था कि डिवाइस MediaTek Helio P35 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा। लिस्टिंग के मुताबिक, 1a डिवाइस में ओक्टा-कोर CPU 2.30GHz मिलेगा जिसे 4GB रैम के साथ पेयर किया जाएगा और डिवाइस एंडरोइड 10 पर काम करेगा।

https://twitter.com/stufflistings/status/1317041680789372929?ref_src=twsrc%5Etfw

The Mobile Indian की खास रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले लीक से पता चला है कि, माइक्रोमैक्स दो फोंस लॉन्च करेगा एक फोन Helio G35 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा तथा दूसरा G85 प्रॉसेसर से लैस होगा।

माइक्रोमैक्स को-फाउंडर Rahul Sharma ने यूट्यूब चैनल टेक्निकल गुरुजी को एक इंटरव्यू में बताया कि पहले कुछ फोंस को नवम्बर की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। चलिए जानते हैं आगामी माइक्रोमैक्स फोंस के स्पेक्स के बारे में…

https://twitter.com/Micromax__India/status/1317139982016901122?ref_src=twsrc%5Etfw

MICROMAX In-Series लीक्ड स्पेक्स और अनुमानित कीमत

The Mobile Indian की रिपोर्ट के मुताबिक, Micromax दो फोंस लॉन्च करेगा जिनके नाम क्रमश: In 1 और In 1a होंगे। Micromax In 1 और 1a  में 6.5 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलेगी और यह स्टॉक एंडरोइड पर काम करेंगे। दोनों फोंस में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी।

In 1a मीडियाटेक हीलियो G35 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा और इसे 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 13MP + 2MP का रियर कैमरा मिलेगा और फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

3GB + 32 GB वेरिएंट को ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसमें 13MP + 5MP + 2MP के कैमरा सेन्सर मिलेंगे। फोन के फ्रंट पर 13MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस वेरिएंट को हीलियो G85 प्रॉसेसर द्वारा संचालित किया जाएगा लेकिन अभी इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Micromax ने खुलासा किया था कि भारत में कंपनी Rs 7,000-Rs 15,000 के प्राइस सेगमेंट को टार्गेट करेगी। हाल ही में, माइक्रोमैक्स को उन 16 स्मार्टफोन कंपनियों के साथ जगहा मिली थी जिन्हें सरकार द्वारा PLI स्कीम के लिए अप्रूवल मिला है और ये कंपनियाँ डोमेस्टिक मैनुफेक्चुरिंग में इन्वेस्ट कर के स्मार्टफोन बनाएंगी।

आपको बता देते है कि माइक्रोमैक्स की ओर से ट्विटर पर एक टीज़र जारी किया गया है, जिसके माध्यम से सामने आ रहा है कि Micromax In-Series के में आपको बेक पर X पैटर्न मिल रही है। इसके अलावा इसमें आपको ग्रेडिएंट फिनिश भी मिल रही है। यह डिजाईन कुछ कुछ Honor के कुछ स्मार्टफोंस से काफी मिलता जुलता लग रहा है, इस डिजाईन को हम पहले भी देख चुके हैं। हालाँकि आगामी फोन में आपको बेशक कुछ न कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 

https://twitter.com/Micromax__India/status/1321375568256851969?ref_src=twsrc%5Etfw

Micromax in-series को 3 नवम्बर को भारत में लॉन्च किया जाएगा और कंपनी ने सोशल मीडिया हैंडल से इसके लॉन्च को टीज़ कर रही है। लेटेस्ट टीज़र से आगामी इन-सीरीज़ के बारे में जानकारी मिली है। आगामी सीरीज़ को MediaTek Helio G35 या Helio G85 प्रॉसेसर के साथ पेश किया जाएगा। पिछली रिपोर्ट की बात करें तो सीरीज़ में दो स्मार्टफोंस को पेश किया जाएगा, जिसमें एक Helio G35 और एक Helio G85 प्रॉसेसर के साथ आएगा।

Micromax के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक टीजर पोस्ट किया है, कंपनी ने यूजर्स विडियो के वो स्क्रीनशॉट साझा करने को कहा है जिसमें G35 और G85 प्रॉसेसर दिखाई देता हो। एक ट्विटर यूजर ने स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है जहां विडियो G85 पर पौज हुआ है। कंपनी ने इस पर रिप्लाई किया “हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं।”

https://twitter.com/Micromax__India/status/1321001292249006081?ref_src=twsrc%5Etfw

Micromax In-series के तहत कंपनी दो नए फोंस Micromax In 1 और Micromax In 1a को पेश करेगी। चलिए जानते हैं इन फोंस के बारे में…

https://twitter.com/banerjee081/status/1321003137373630464?ref_src=twsrc%5Etfw

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :