Micromax IN Note 1 स्मार्टफोन को आज फ्लिपकार्ट की बिग सेविंग डेज़ सेल के तहत सेल में पेश किया गया है। फोन 18 दिसंबर की मिड नाइट से ही सेल किया जा रहा है। अगर आप माइक्रोमैक्स के इस नए स्मार्टफोन को खरीदना चाह रहे हैं तो Flipkart या कंपनी की वैबसाइट से इसे खरीद सकते हैं।
आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल में Rs 10,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन के 4GB रैम और 128GB मॉडल को Rs 12,499 की कीमत में एक मेड इन इंडिया स्मार्टफोन के तौर पर लिया जा सकता है। यह मोबाइल फोन यानी Micromax In Note 1 आपको वाइट और ग्रीन दो अलग अलग रंगों में मिल जाने वाला है।
Micromax IN Note 1 में 6.7 इंच की फुल HD डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक पंच होल कैमरा मौजूद है। Micromax IN सीरीज़ को मीडियाटेक प्रॉसेसर के साथ उतारा गया है। जहां एक ओर IN Note 1 में MediaTek G85 मिल रहा है, वहीं बजट फोन IN 1b मीडियाटेक G35 द्वारा संचालित है। बजट स्मार्टफोन स्टॉक एंडरोइड 10 पर काम करता है और दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट के वादे के साथ आया है। डिवाइस में डेडिकेटेड असिस्टेंट बटन दिया गया है। स्मार्टफोन में 3.5mm हैडफोन जैक भी दिया गया है।
IN Note 1 में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है जो 48MP का मुख्य कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेन्सर है। अगर फ्रंट कैमरा की बात करें तो फोन में 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेल्फी कैमरा भी शामिल है।
Micromax IN Note 1 और IN 1b दोनों ही 5000 mAh की दमदार बैटरी से लैस हैं जो इनकी मुख्य खासियत में से एक है। बटैरी को 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जबकि IN 1b 10W फास्ट चार्जिंग और USB टाइप-C पोर्ट के साथ आता है। ये मेड इन इंडिया फोंस बाज़ार में मौजूद अन्य 5000mAh बैटरी वाले फोंस को टक्कर देंगे।