Micromax In 1 की कल है लॉन्चिंग, क्या आने वाला है इस नए मोबाइल फोन में, कैसे देखें लाइव स्ट्रीम

HIGHLIGHTS

19 मार्च को इंडिया में Micromax के नए मोबाइल फोन माइक्रोमैक्स इन 1 को लॉन्च किया जाने वाला है, इसका मतलब है कि कल भारत में Micromax In 1 की लॉन्चिंग है

Micromax In 1 के कुछ मुख्य स्पेक्स पहले ही लीक हो चुके हैं

हालाँकि इसके अलावा Micromax की ओर से भी Micromax In 1 के स्पेक्स की पुष्टि कर दी है

Micromax In 1 मोबाइल फोन को इंडिया में कल यानी 19 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते है कि नवम्बर 2020 के में कंपनी ने अपने दो नए मोबाइल फोंस को भी लॉन्च किया था, जो मेड इन इंडिया थे। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि माइक्रोमैक्स इन 1 को कल इंडिया में मार्किट में लॉन्च कर दिया जाने वाला है। इसके पहले भी हम जिन स्मार्टफोंस की चर्चा कर रहे थे उन्हें Micromax In 1B और Micromax In Note 1 के तौर पर लॉन्च किया जा चुका है। इन फोंस के बाद अब यह इंडिया में काफी लम्बे समय के बाद तीसरा स्मार्टफोन होने वाला है। इन फोंस को भारत सरकार की मेड इन इंडिया मुहीम के अंतर्गत लॉन्च किया जा रहा है। आपको बता देते है कि माइक्रोमैक्स इन 1 मोबाइल फोन को माइक्रोमैक्स इन 1बी और माइक्रोमैक्स इन नोट 1 के बीच का एक स्मार्टफोन हो सकता है। इस मोबाइल फोन के कुछ मुख्य स्पेक्स सामने आ चुके हैं, हालाँकि कुछ स्पेक्स की पुष्टि माइक्रोमैक्स की ओर से भी की जा चुकी है। 

Micromax In 1 का इंडिया लॉन्च: कैसे देखें लाइव इवेंट ( Micromax In 1 How to Watch Live Stream)

आपको बता देते है कि Micromax In 1 मोबाइल फोन को 19 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाने वाला है। और इसके बाद इस मोबाइल फोन को इंडिया में फ्लिप्कार्ट पर सेल के लिए लाया जाने वाला है। आपको बता देते है कि आप इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम के तौर पर देखा जा सकता है। हालाँकि अभी तक कम्पनी ने लाइव स्ट्रीमिंग के लिंक को शेयर नहीं किया है, जैसे ही हमें यह लिंक मिलता हैं, हम आपको इसके बारे में जानकारी जरुर देने वाले है।

Micromax In 1 क्या हो सकता है इस मोबाइल फोन? (Micromax In 1 What to expect)

उम्मीद की जा रही है कि Micromax का नया हैण्डसेट बजट फोन के तौर पर आएगा जिसमें 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी। Micromax In 1 को 19 मार्च को आयोजित किए जाने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा। XDA Developers के तुषार मेहता ने Micromax In 1 के स्पेक्स लीक किए थे। उनका दावा है कि फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जिसके टॉप पर होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। फोन में 5000mAh की बैटरी मिल रही है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। 

माइक्रोमैक्स के इस बजट फोन को मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। फोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। डिवाइस के कैमरा के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माइक्रोमैक्स इन वन के रियर पर ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। लीक हुए स्पेक्स के मुताबिक, Micromax In 1 को 10 हज़ार से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। माइक्रोमैक्स के इस बजट स्मार्टफोन की टक्कर में रेडमी, पोको और रियलमी के फोंस से होगी।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :