Xiaomi Mi Note 10 Lite पिछले कुछ समय से रूमर्स में है और लेटेस्ट एडिशन की जानकारी देते हुए फोन को FCC पर देखा जा चुका है। FCC पर डोक्यूमेंट से डिवाइस का पता चलता है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह मोडल नंबर Mi Note 10 Lite का मॉडल नंबर है। नए डोक्यूमेंट में Xiaomi Mi Note 10 Lite के आधिकारिक नाम की पुष्टि हो गई है। जैसा कि हम जानते हैं FCC सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि डिवाइस कुछ महीनों में लॉन्च होने वाला है।
रिसेंट डोक्यूमेंट से फोन के सर्टिफिकेशन का भी पता चला है। यह दोनों फोंस Mi Note 10 और नए M2002F4LG में अंतर बताता है, जो कि Xiaomi Mi Note 10 Lite होने वाला है। XDA-Developers द्वारा स्पॉट किए गए नए डोक्यूमेंट के मुताबिक इसे Product Equality Declaration-F4L&F4 टाइटल दिया गया है। यह मौजूदा M1910F4G (Xiaomi Mi Note 10) और आगामी ‘Lite’ में अंतर बताता है जो कि M2002F4LG मॉडल नंबर के साथ आया है।
आगामी Mi Note 10 Lite दरअसल, Mi Note 10 और Mi Note 10 Pro का निचला वर्जन होगा जिसे नवम्बर 2019 में लॉन्च किया गया था। Mi Note 10 और Note 10 Pro स्नैपड्रैगन 730G द्वारा संचालित है तथा इन्हें 108 मेगापिक्सल के कैमरा के साथ उतारा गया है। इसके अलावा, दोनों फोंस के बैक पर पेंटा कैमरा सेटअप दिया गया है।
डोक्यूमेंट के मुताबिक, Mi Note 10 Lite में 6.47 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी जो FHD+ रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी। इसके अलावा, डिस्प्ले वॉटरड्रॉप नौच और 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करेगी। रियर कैमरा में चार कैमरा सेन्सर मिलेंगे जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।