Redmi Note 9 के साथ ही शाओमी ने अपने Mi Note 10 Lite स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया है और इसके 6GB + 64GB मॉडल का दाम 349 Euros (Rs 28,490 लगभग) रखा गया है जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 399 Euros (US$ 433 / Rs 32,575 लगभग) देने होंगे।
फोन को नेब्यूला पर्पल, ग्लेशियर व्हाइट और मिडनिघट ब्लैक रंगों में उतारा गया है।
Mi Note 10 Lite में 6.47 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जो वॉटर ड्रॉप नौच के साथ आई है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 तथा रेज़ोल्यूशन 1080 x2340 पिक्सल है। डिवाइस में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G SoC द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम और 8GB रैम के साथ पेयर किया गया है तथा स्टोरेज के मामले में दो विकल्प 64GB/128GB उपलब्ध हैं। हालांकि, स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता है।
फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, एक 5MP डेप्थ सेन्सर और चौथा 2 मेटपिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
शाओमी के इस नए फोन में 5,260mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन Android 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है।
कनैक्टिविटी के लिए ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/c, ब्लुटूथ 5.0, NFC, GPS, ड्यूल GPS, GLONASS और 3.5mm हैडफोन जैक दिया गया है। फोन का मेजरमेंट 157.8×74.2×9.67mm और वज़न 208 ग्राम है।