Mi फैन फेस्टिवल 2021 की घोषणा हो चुकी है। Xiaomi द्वारा Mi होम रिटेल स्टोर्स और आधिकारिक वेबसाइट – Mi.com पर इस सेल का आयोजन किया जाने वाला है, इसका मतलब है कि यह सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से होने वाली है। सेल यानी बिक्री आज से 6 अप्रैल से Mi होम स्टोर्स पर शुरू हो गई है, और 17 मई तक यह सेल चलने वाली है, ऐसा भी कह सकते है कि Xiaomi की यह सेल 17 मई को समाप्त होगी। बिक्री Mi.com पर 8 अप्रैल से शुरू होगी और 13 अप्रैल को समाप्त होगी। इसका मतलब है कि ऑनलाइन सेल कुछ ही दिनों के लिए होने वाली है, लेकिन ऑफलाइन सेल लम्बी चलने वाली है। इस सेल के दौरान Xiaomi Mi 10i, Mi TV 4 ए 32-इंच जैसे प्रोडक्ट्स पर आपको बढ़िया छूट मिल रही है, हालाँकि इसके अलावा रेडमी 9 पावर, एमआई 10 टी, और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भी आपको बेस्ट डील्स और ऑफर्स का लाभ मिलने वाला है। Xiaomi आउट-ऑफ-वारंटी के Xiaomi प्रोडक्ट्स के लिए अपने Mi होम स्टोर्स पर एक फ्री-ऑफ-कॉस्ट सर्विसिंग कैंप को भी आयोजित कर रहा है।
Mi Fan Festival Sale 2021 के दौरान आपको स्मार्टफोंस, स्मार्ट टीवी और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर बेस्ट डील्स और ऑफर्स पेश किये गए हैं। आपको बता देते है कि इस सेल में आपको Mi 10i, Mi TV 4A 32 Horizon Edition, Redmi 9 Power के अलावा Mi Neckband Bluetooth Earphones के साथ अन्य कई प्रोडक्ट्स पर Re 1 फ़्लैश सेल भी देखने को मिलने वाली है। आपको बता देते है कि Xiaomi के प्रोडक्ट्स के लिए होने वाली यह फ़्लैश सेल Mi Website के माध्यम से ही होने वाली है। इसके अतिरिक्त आपको बता देते है कि Xiaomi अपने सबसे जाने माने डिवाइस आदि पर आपको Rs 12,000 तक की छूट दे रहा है। हालाँकि आपको Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड आदि पर भी छूट मिलने वाली है।
इसके अलावा सेल के दौरान 10AM पर यूजर्स को Mi Notebook 14 horizon Edition और Mi 10T Pro जैसे प्रोडक्ट्स पर आपको Rs 13,000 का डिस्काउंट मिलने वाला है। हालाँकि इसी समय आपको Redmi Note 9 पर भी Rs 8,000 का डिस्काउंट मिलने वाला है। Mi Smart Home Products पर भी आपको लगभग Rs 4,499 का डिस्काउंट मिलने वाला है। इसके अलावा Mi.com पर यूजर्स को तीन प्रोडक्ट्स को एक के दाम में खरीदने का भी एक बढ़िया मौक़ा मिलने वाला है। आपको बता देते है कि आप ऐसा 8PM से लेकर 12AM यानी आधीरात तक कर सकते हैं।
Mi होम स्टोर्स पर सेल के दौरान, ग्राहकों को 10 हजार रुपये का उपहार वाउचर दिया जाएगा। यह वाउचर कुछ कंपनियों के लिए लागू है जैसे कि कल्टफिट, मेकमाईट्रिप, जूमकार, लेंसकार्ट और अन्य। साथ ही, Xiaomi का दावा है कि यह प्रत्येक ग्राहक को अपनी खरीदारी पर 100 प्रतिशत कैशबैक भी मिलने वाला है।