21 अगस्त को लॉन्च होगा Mi A3, जानें क्या है ख़ास

HIGHLIGHTS

Mi A2 की जगह लेगा डिवाइस

स्पेन में हो चुका है लॉन्च

कम्पनी का तीसरा एंड्राइड वन आधारित डिवाइस

शाओमी अपने Mi A3 स्मार्टफोन को 21 अगस्त को भारत में लॉन्च कर सकता है और यह जानकारी कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने साझा की है। कम्पनी ने स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। स्मार्टफोन को Mi A2 की जगह लेने के लिए पेश किया जा रहा है और यह कम्पनी का तीसरा स्मार्टफोन होगा जो गूगल के एंड्राइड वन प्रोग्राम पर आधारित होगा। डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा, ग्रेडिएंट फिनिश दिया गया है और फोन एंड्राइड पाई पर आधारित है। एंड्राइड वन डिवाइस होने की बदौलत डिवाइस में स्टॉक एक्सपीरियंस भी मिलता है। इसके अलावा अमेज़न इंडिया ने भी Mi A3 को सेल करने के बारे में जानकारी दी है।

https://twitter.com/manukumarjain/status/1161162848371744768?ref_src=twsrc%5Etfw

Jain ने अपने ट्वीट में पुष्टि की है कि शाओमी 21 अगस्त को Mi A3 डिवाइस से पर्दा उठाएगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा और नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। अमेज़न इंडिया ने भी Mi A3 के लॉन्च के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट तैयार की है।

Xiaomi Mi A3 अनुमानित कीमत

Mi A3 को शुरुआत में स्पेन में लॉन्च किया जा चुका है जहां इसकी शुरुआती कीमत EUR 249 (लगभग Rs 19,900) रखी गई है और यह वैरिएंट 64GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके अलावा डिवाइस का 128GB स्टोरेज वैरिएंट EUR 279 (लगभग Rs. 22,200) में उपलब्ध है। 

Xiaomi Mi A3 स्पेक्स

स्पेन में लॉन्च हुए वैरिएंट की बात करें तो Mi A3 में 6.08 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1520×720 पिक्सल है और इसे गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

Mi A3 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आया है जो 2.0GHz पर क्लोक्ड है। फोन में 4GB रैम और 64GB तथा 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। यूज़र माइक्रो SD कार्ड के ज़रिए स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं।

Mi A3 के फ्रंट पर डॉट नौच ड्रॉप डिस्प्ले दी गई है जिसमें 32MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है और फोन के बैक पर 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.79 है, दूसरा कैमरा 8MP का वाइड-एंगल सेंसर है तहत तीसरा कैमरा 2MP का डेप्थ सेंसर है।

Mi A3 में 4030mAh की बैटरी मिल रही है जो सिंगल चार्ज में पूरे दिन चलने की उम्मीद है। इसकी बॉडी को Redmi Note 7 Pro की तरह गोरिला ग्लास 5 की बॉडी नहीं दी गई है बल्कि इसे पोलीकार्बोनेट से तैयार किया गया है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :