Mi 10 Lite 5G को लॉन्च कर दिया गया है। डिवाइस सबसे किफ़ायती 5G smartphone है और इसमें वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है। जबकि, Mi 10 और Mi 10 Pro में पंच-होल डिज़ाइन दिया गया है। Mi 10 Lite 5G में क्वाड रियर कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, डिवाइस Qualcomm Snapdragon 765G SoC द्वारा संचालित है और ग्रेडिएंट फिनिश बैक के साथ आया है।
Mi 10 Lite को EUR 349 (लगभग Rs 29,200) के दाम में पेश किया गया है और मई की शुरुआत में इसे सेल किया जा सकता है। फोन चार रंगों में आता है। अभी भारतीय बाज़ार में फोन की उपलब्धता की जानकारी नहीं मिली है। Mi 10 Lite को 31 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाना था लेकिन Coronavirus के चलते लॉन्च को पोस्टपोन कर दिया गया है।
Mi 10 Lite 5G में 6.57 इंच की AMOLED ट्रूकलर डिस्प्ले दी गई है और इसे वॉटर स्टाइल नौच और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेन्सर के साथ उतारा गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 765G द्वारा संचालित है और LPDDR4X RAM और UFC 2.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। अभी रैम और स्टोरेज की क्षमता का पता नहीं चलता है। Mi 10 Lite 5G में क्वाड रियर कमेरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा है। फोन के फ्रंट पर 16MP का कैमरा मिल रहा है। बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 4,160mAh की क्षमता वाली बैटरी मिल रही है जो Quick Charge 3.5 सपोर्ट करती है।