Smartphone लॉन्च इवेंट में अक्सर मीडिया इनविटेशन का बड़ा रोल होता है और मीडिया लाइव ब्रॉडकास्ट के ज़रिए लॉन्च कवर करता है। हालांकि, Mi 10 के मामले में ऐसा नहीं है। दरअसल Xiaomi के आगामी फ्लैगशिप Mi 10 फोन को चीन में coronavirus के चलते केवल ऑनलाइन ही लॉन्च किया जाएगा और कम्पनी लॉन्च के लिए कोई इवेंट आयोजित नहीं किया जाएगा। 13 फ़रवरी को डिवाइस पर्दा उठेगा। Xiaomi के को-फाउंडर Lei Jun ने वेबो पर आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा की है।
पिछले साल हुए Qualcomm Tech Summit में Xiaomi एक प्रेसिडेंट Lin Bin ने घोषणा की थी कि Xiaomi Mi 10 उन पहले स्मार्टफोंस में से एक होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 मोबाइल प्लेटफार्म द्वारा संचालित होंगे। अगर ऐसा है तो डिवाइस Snapdragon 865 इ साथ आएगा और इसे 16GB रैम तथा 512GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। Mi 10 के एक वैरिएंट Mi 10 Pro 5G को 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है।
पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Xiaomi Mi 10 में 6.४ इंच की स्क्रीन मिलेगी जो फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ आएगी। फोन में 4800mAh की बैटरी मिल सकती है जबकि Mi 10 Pro 5G में थोड़ी छोटी 4500mAh की बैटरी मिलने की सम्भावना है। Technology B नाम के Weibo यूज़र Xiaomi Mi 10 को 48W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लाया जाएगा। ऑप्टिक्स की बात करें तो फोन में चार कैमरा मिलेंगे जिसमें एक 64MP या 108MP का यूनिट मिलेगा।
Mi 10 पिछले Mi 9 की जगह लेगा। Mi 9 में 6.39 इंच की सुपर AMOLED स्क्रीन मिलती है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। फोन Qualcomm Snapdragon 855 chip द्वारा संचालित है और इसे 8GB रैम तथा 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस MIUI 11 पर काम करता है जो एंड्राइड 10 पर आधारित है। हैंडसेट 3300mAh की बैटरी से लैस है और यह बैटरी 27W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का है।