पिछले महीने HMD Global ने अपने किफायती स्मार्टफोन Nokia 1 के लिए नया अपडेट रिलीज़ किया था जो अप्रैल एंड्राइड सिक्योरिटी पैच के साथ आया था। अब डिवाइस के लिए एक अन्य अपडेट जारी किया गया है जो मई 2019 एंड्राइड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है।
NPU रिपोर्ट्स के मुताबिक यह अपडेट स्विट्ज़रलैंड में रिलीज़ किया गया है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही अन्य मार्केट्स में भी यह अपडेट जारी किया जाएगा। अपडेट का साइज़ 64.2MB है और इसका मुख्य लक्ष्य मई एंड्राइड सिक्योरिटी पैच जारी करना है। यह पैच कई समस्याओं को फिक्स करेगा जिसमें सिक्योरिटी से जुडी समस्या भी शामिल है।
Nokia 1 यूज़र्स को OTA अपडेट के लिए नोटिफिकेशन प्राप्त होगा। इसके अलावा, यूज़र्स मैन्युअली सेटिंग्स में जाकर भी अपडेट चेक कर सकते हैं इसके लिए यूज़र्स को सेटिंग्स में जाकर सिस्टम अपडेट्स और फिर चेक फॉर अपडेट विकल्प पर टैप करना होगा। हालांकि, यह एक छोटा अपडेट है लेकिन फिर भी अपडेट को डाउनलोड करने के दौरान Wi-Fi कनेक्शन होना ज़रूरी है।
यह स्मार्टफोन 4.50-इंच की डिस्प्ले के साथ आता है, जो 480×854 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक क्वाड-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, जो 1.1GHz की क्लॉक स्पीड से लैस है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 1GB की रैम के साथ 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। फोन में फोटोग्राफी के लिए एक 5-मेगापिक्सल का रियर और 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। यह स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ ड्यूल-सिम और एक अलग से माइक्रोएसडी कार्ड से लैस है। स्मार्टफोन में एक 2150mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है।
नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें।