LG ने अपना नया LG Velvet smartphone को साउथ कोरिया में लॉन्च किया जा चुका है। नया डिवाइस 15 मई से उपलब्ध होगा और फोन को 8 मई से 14 मई के बीच प्री-ऑर्डर भी किया जा सकता है। फोन का दाम KRW 899,800 Won रखा गया है जो कि लगभग Rs 55,700 है। अभी यह अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है कि कंपनी स्मार्टफोन को ग्लोबली लॉन्च करने वाली है या नहीं।
LG Velvet में 6.8 इंच की Cinema FullVision डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 20.5:9 है। डिवाइस 3D Arc डिज़ाइन के साथ आया है जिसकी मदद से डिस्प्ले को दोनों ओर बेंड किया जा सकता है, जैसा कि हम Samsung के फ्लैगशिप फोंस में देख चुके हैं। फोन में वॉटरड्रॉप डिज़ाइन दिया गया है जिसमें फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को 7nm क्वाल्कॉम स्नैपड्रैगन 765 SoC द्वारा संचालित किया गया है जो 5G सपोर्ट करता है।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48MP का प्राइमरी सेन्सर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 5MP डेप्थ सेन्सर के साथ आया है। डिवाइस में 4300mAh की बैटरी दी गई है। फोन को LG की LG Dual Screen और Stylus Pen तकनीक के साथ आया है। हालांकि, इन एक्सेसरीज़ को अलग से ही बेचा जाएगा।
अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि भारत में Velvet को कब लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत क्या रहेगी। भारत में LG का फ्लैगशिप फोन LG G8X ThinQ है। LG G8X ThinQ में 6.4 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है और इस फुल विजन डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 और पिक्सल डैन्सिटी 403ppi है। डिवाइस क्वाल्कोम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 6GB रैम के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस में 6GB का इंटरनल स्टोरेज मिलता है जिसे माइक्रो SD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस Android 9 Pie पर काम करता है।