LG Stylo 6 एक बजट स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा चुका है। फोन का लुक पिछले हफ्ते देखे गए लीक जैसा ही है। Stylo 5 को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। LG का नया फोन बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी आदि से लैस है। LG Stylo 6 का दाम US में $219.99 (लगभग Rs 16,600) के आसपास है।
डिवाइस को बूस्ट मोबाइल द्वारा खरीदने पर $40 के डिस्काउंट के बाद $179.99 (लगभग Rs 13,600) में खरीदा जा सकता है। अभी स्मार्टफोन के भारतीय लॉन्च का पता नहीं चला है। फोन को केवल व्हाइट कलर में लॉन्च किया गया है लेकिन इसके बैक पर ग्रेडिएंट डिज़ाइन दिया गया है।
LG Stylo 6 में 6.8 इंच की FHD+ FullVision डिस्प्ले के साथ उतारा गया है और इसका रेज़ोल्यूशन 2,460 x 1,080 पिक्सल है जिसके टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच रखा गया है। फोन Android 10 पर काम करता है और फोन ओकटा-कोर MediaTek Helio P35 SoC द्वारा संचालित है और इसे 3GB रैम के साथ पेयर किया गया है। फोन में 64GB स्टोरेज दिया गया है।
फोन के बैक पर हॉरिजॉन्टल ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेन्सर और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर दिया गया है। फोन के फ्रंट पर एक 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है।
LG का नया फोन 4,000 mAh बैटरी से लैस है और इसे फास्ट चार्जिंग क्षमता के साथ उतारा गया है। यूज़र्स फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
कनैक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, ब्लुटूथ 5.0, और USB टाइप-C पोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा, डिवाइस के बैक पर फिंगरप्रिंट सेन्सर मिल रहा है और डिवाइस में 3.5mm हैडफोन जैक मिल रहा है। फोन का मेजरमेंट 171.2×77.7×8.64mm है और इसका वज़न 219 ग्राम है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!