Lenovo Z6 Pro का भारत में लॉन्च हो चुका है। इस फ़ोन को कंपनी ने पहले ही चीन में अप्रैल 2019 में लॉन्च किया था। फ़ोन में आपको 6.39-inch Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है जो 1,080 × 2,340 pixels resolution के साथ आती है। साथ ही यह डिवाइस Snapdragon 855 SoC से लैस है। इसमें यूज़र्स को 12GB RAM मिलता है और यह डिवाइस Android 9.0 Pie आउट ऑफ़ द बॉक्स रन करता है।
इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इसके साथ ही इस लेटेस्ट लॉन्च फ़ोन, Lenovo Z6 Pro में आपको क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है। इसके तहत आपको एक 48MP primary sensor, एक 16MP ultra-wide-angle lens, एक 8MP telephoto camera, और एक 2MP सुपर वीडियो कैमरा मिलता है।
Lenovo Z6 Pro में जैसा कि पहले ही बताया जा चुका है कि 6.39-inch Full HD+ AMOLED डिस्प्ले 1,080 × 2,340 pixels resolution है, इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और HDR10 डिस्प्ले DCI-P3 colour gamut के साथ मौजूद है। डिवाइस में आपको 7nm octa-core Snapdragon 855 processor मिलता है जो Adreno 640 GPU के साथ आता है।
डिवाइस Android 9.0 Pie out of the box रन करता है। Lenovo Z6 Pro 48MP (f/1.8) primary sensor के साथ LED flash से लैस है। वहीँ 16MP लेंस 125-degree field of view के साथ, 8MP और एक 2MP सुपर वीडियो कैमरा के साथ आता है। साथ ही आपको सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा भी मिलता है। कनेक्टिविटी फीचर के तौर पर फ़ोन 4G VoLTE, dual-band Wi-Fi 802.11, Bluetooth 5.0, और GPS से लैस है। इसमें आपको 4,000mAh की बैटरी 27W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है।