मोबाइल निर्माता कंपनी लेनोवो ने बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन वाइब S1 लाइट पेश किया है. कंपनी ने अपने इस स्मार्टफ़ोन की कीमत 199 डॉलर (लगभग Rs. 13,250) रखी है.
अगर लेनोवो वाइब S1 लाइट स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की फुल-HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन 1.3GHz ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 2GB की रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन में डुअल-टोन LED फ्लैश और BSI सेंसर से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाला लेनोवो वाइब एस1 लाइट एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट है. इसमें 2700mAh की बैटरी मौजूद है.
लेनोवो वाइब S1 लाइट का डाइमेंशन 145x71x8.5mm और वज़न 129 ग्राम है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, 3G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, GPS/ A-GPS और माइक्रो-USB फ़ीचर मौजूद हैं.