माइक्रोमैक्स के साथ सायनोजेन ने साझेदारी की घोषणा 2014 में की थी. जिसके बाद वनप्लस को भारत में अपने स्मार्टफोन से सायनोजेन OS ब्रांड हटानी पड़ी थी. सायनोजेन ने पिछले साल ही वनप्लस के साथ अपनी पार्टनरशिप खत्म करने की घोषणा की थी. तब से चीनी कंपनी अपने स्मार्टफोन में खुद का ऑक्सीजन OS दे रही है.
इसे भी देखें: [Hindi – हिन्दी] Dell Latitude 7275 Hands on Hindi Video
वहीं दूसरी ओर माइक्रोमैक्स की YU टेलीवेंचर्स शुरुआत से ही अपने Yu हैंडसेट में सायनोजेन OS दे रही है। लेकिन अब लेनोवो देश में सायनोजेन OS से लैस स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करेगी.
लेनोवो ने पुष्टि की है कि कंपनी अपने ऑनलाइन ब्रांड 'ज़ूक' के तहत जल्द भारत में पहला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी.यह स्मार्टफोन सायनोजेन OS पर चलेगा और इसे मई के दूसरे हफ्ते में लाने की उम्मीद है.
इसे भी देखें: 5,500 रूपए से भी कम कीमत में 4G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
इसे भी देखें: LG ने लॉन्च किया ऐसा फिंगरप्रिंट सेंसर जो स्मार्टफ़ोन की डिस्प्ले के अंदर होगा फिट