Lava Mobiles नवम्बर में अपने पांच नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने पोर्टफोलियो को बढ़ा कर Xiaomi, Realme और Vivo ब्रांड को टक्कर देने की तैयारी कर रहे हैं। लावा वर्तमान समय में एंट्री-लेवल सेगमेंट में Rs 8,000 की कीमत में फोंस पेश कर रहा है। हालांकि, इंडस्ट्री सोर्स के मुताबिक, लावा पांच नए स्मार्टफोंस को अलग-अलग कीमत में पेश करेगा।
कंपनी लगातार अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रही है और भारत में डिज़ाइन हुए फोन सहित चार स्मार्टफोंस को लॉन्च करेगी। लावा के अगले आगामी फोंस की कीमत Rs 6,000 के अंदर, Rs 6,000-Rs 8,000 के बीच और Rs 8,000-Rs 10,000 के बीच रहेगी। एक फोन की कीमत Rs 10,000 की श्रेणी में भी आ सकती है।
Lava ने डिज़ाइन इन इंडिया चैलेंज आयोजित किया था। जुलाई में आयोजित किए गए इस चैलेंज में स्टूडेंट्स और प्रॉफेश्नल्स ने भारत में बनने वाले स्मार्टफोन के डिज़ाइन और प्रोटोटाइप बनाए थे जिसे सरकार के मेक इन इंडिया पहल के तहत बनाया जाएगा। हम लावा की ओर से जल्द भारत में डिज़ाइन हुआ फोन देख पाएंगे।
Lava ने हाल ही में एक फीचर फोन लॉन्च किया है जिसे लावा पल्स नाम दिया गया है और यह दुनिया पहला फोन है जो हार्ट रेट मॉनिटर और ब्लड प्रैशर सेन्सर के साथ आता है। स्पेक्स की बात करें तो Lava Pulse में 2.4 इंच की QVGA डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 240×320 पिक्सल है और यह ड्यूल सिम स्लॉट सपोर्ट करता है। डिवाइस में 32MB रैम और 32GB तक की एकस्पेंडेबल मेमोरी मिलती है। लावा के इस फीचर फोन में 100 SMS और 500 फोन बुक कोंटेक्ट्स सेव कर सकते हैं।
Lava Pulse में 1,800mAh की बैटरी दी गई है जो छह दिन चलेगी। डिवाइस का मेजरमेंट 124.5x52x12.45mm है और कनेक्टिविटी के लिए माइक्रो-USB, 3.5mm ऑडियो जैक, वायरलेस FM रेडियो आदि विकल्प दिए गए हैं। Lava Pulse में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर दिया गया है और यूजर्स सात भाषाओं में टाइप कर सकते हैं जिसमें हिन्दी, अंग्रेजी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू, गुजरती और पंजाबी शामिल हैं।