बाजार में हर महीने कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होते हैं। हालांकि, ज्यादातर कंपनियां हर साल अपने खास स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए अगस्त को चुनती हैं। इसी तरह इस साल अगस्त में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन बाजार में आए। सैमसंग (Samsung), रियलमी (Realme), वीवो (Vivo) हर ब्रांड इस समय एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लेकर आए हैं। आइए एक नजर डालते हैं कि पिछले कुछ दिनों में भारतीय टेक बाजार में कौन से स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं! यह भी पढ़ें: 2021 के बेस्ट स्मार्टफोंस हैं ये, क्या आप यूज़ कर रहे हैं इनमें से एक?
सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 3 (Samsung Galaxy Z Fold 3) की कीमत 1,49,999 रुपये से शुरू होती है। इसमें 12GB रैम है। स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 7.6 इंच का डिस्प्ले है। रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। इस मॉडल में पांच कैमरों का भी फायदा आपको मिल रहा है। फोन में आपको एक 4,400mAh बैटरी फीचर मिल रही है। यह भी पढ़ें: पहले सभी आईफोंस का रिकॉर्ड तोड़ देगी iPhone 13 series की कीमतें
Realme GT Master Edition स्मार्टफोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इस मॉडल की कीमत 25,999 रुपये से शुरू होती है। Realme GT Master Edition स्मार्टफोन डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस मॉडल का प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट है। स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप में ट्रिपल रियर कैमरा फीचर है। यह भी पढ़ें: Pataal Lok 2 से लेकर Delhi Crime Season 2 के सीक्वल का हो रहा है इंतज़ार, जानें लेटेस्ट खबर
वीवो वाई33एस (Vivo Y33s) स्मार्टफोन में फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस मॉडल में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिल रही है। ट्रिपल कैमरा सेटअप Vivo Y33s स्मार्टफोन की शौभा बढ़ा रहा है। इस मॉडल के प्राइमरी कैमरे में 50MP का सेंसर है। बैटरी फीचर में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी। वीवो Y33s स्मार्टफोन मॉडल की कीमत 17,990 रुपये से शुरू होगा। यह भी पढ़ें: कहीं नकली तो नहीं आपका Aadhaar Card? एक मिनट में ही जानें इस वेबसाइट से