Karbonn ने 6,490 रुपये में 'Titanium Jumbo' उतारा

Highlights

इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वैड-कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ 2 GB रैम और 16 GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 64 GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Karbonn ने 6,490 रुपये में 'Titanium Jumbo' उतारा

घरेलू हैंडसेट निर्माता Karbonn मोबाइल्स ने मंगलवार को नया स्मार्टफोन 'Titanium Jumbo' 6,490 रुपये में लॉन्च किया. इस डिवाइस में 5 इंच का स्क्रीन है, जो एचडी आईपीएस डिस्प्ले है. इसमें 13 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ तथा 8 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है. 

कंपनी ने एक बयान में कहा कि स्मार्ट और सरल टेलीफोनी अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से 'Titanium Jumbo' को लॉन्च किया गया है, जो अपने समकक्षों के लिए एक मजबूत प्रतियोगी है. 

इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वैड-कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ 2 GB रैम और 16 GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे 64 GB तक बढ़ाया जा सकता है. इसमें 4,000 mah की बैटरी लगी है तथा यह एंड्रायड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. 

'Titanium Jumbo' वर्तमान में काले और शैंपैन रंगों में प्रमुख खुदरा दुकानों पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. 

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile