Jio Phone Next vs Samsung Galaxy A03 Core: कौन सा फोन रहेगा आपके लिए बेस्ट ऑप्शन, जानें कीमत और फीचर्स
रिलायंस जियो ने 2021 में दिवाली के मौके पर भारत में Jio Phone Next लॉन्च किया था।
Samsung India ने भारत में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core लॉन्च कर दिया है।
गैलेक्सी ए03 कोर की कीमत 7,999 रुपये और जियो फोन नेक्स्ट की कीमत 6,499 रुपये है। दोनों फोन के बीच का अंतर 1,500 रुपये है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने 2021 में दिवाली के मौके पर भारत में Jio Phone Next लॉन्च किया था। Jio और Google के फोन की कीमत 6,499 रुपये है, लेकिन आप इसे 305.93 रुपये की मासिक ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। अब सैमसंग (Samsung) इंडिया ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Jio Phone Next से है। गैलेक्सी (Galaxy) ए03 (A03) कोर (Core) की कीमत 7,999 रुपये और जियो फोन नेक्स्ट (Next) की कीमत 6,499 रुपये है। आपको बता देते है कि दोनों फोन की कीमत में 1500 रुपये का अंतर है। लेकिन देखते हैं कौन सा फोन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आइए जानते है कि आखिर आपके लिए कौन सा फोन ज्यादा बेहतर रहने वाला है।
जियोफोन (JioPhone) नेक्स्ट (Next) बनाम सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी (Galaxy) ए03 (A03) कोर (Core): स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी (Galaxy) ए03 (A03) कोर (Core) में एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का इनफिनिटी वी डिस्प्ले है। फोन में Unisoc SC9863A प्रोसेसर, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिल रही है, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को Android Go Edition के साथ पेश किया गया है।

Jio Phone Next में गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में क्वालकॉम का क्वाडकोर (Core) क्यूएम 215 प्रोसेसर है। साथ ही फोन में 2GB रैम के साथ 32GB स्टोरेज दी गई है, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
जियोफोन (JioPhone) नेक्स्ट (Next) बनाम सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी (Galaxy) ए03 (A03) कोर (Core): कैमरा
गैलेक्सी (Galaxy) ए03 (A03) कोर (Core) में सिंगल रियर कैमरा और सिंगल फ्रंट कैमरा है। Galaxy A03 Core में f/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। रियर कैमरे के साथ फ्लैश लाइट दी गई है।

हालांकि JioPhone next में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है इसलिए नैनो सिम की जरूरत है।
जियोफोन (JioPhone) नेक्स्ट (Next) बनाम सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी (Galaxy) ए03 (A03) कोर (Core): बैटरी
सैमसंग (Samsung) के इस फोन में 5000mAh की बैटरी है। फोन के साथ कोई फास्ट चार्जिंग नहीं है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई, सिंगल बैंड वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ वी4.2, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, चार्जिंग पोर्ट और ग्लोनास शामिल हैं।

हालांकि इसके JioPhone Next में 3500mAh की बैटरी भी है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसे विकल्प हैं। हॉटस्पॉट की सुविधा भी उपलब्ध है। इंटरनेट के लिए सबसे पहले यानी जियो सिम का इस्तेमाल किया जाएगा। दूसरा सिम सिर्फ कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। सैमसंग (Samsung) फोन के मामले में ऐसी कोई बाध्यता नहीं है।
