जियो फोन की अगली बुकिंग तिथि जल्द : रिलायंस जियो

Highlights

इस डिवाइस में दो मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है. जियोफोन में एक नैनो सिम स्लॉट और एक माइक्रो एसडी कार्ड भी दिया गया है.

रिलायंस जियो के 1,500 रुपये वाले जियो-फोन के निर्माण रुकने संबंधित मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए कंपनी ने सोमवार को कहा कि वह देश की डिजिटल ²ष्टि को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. कंपनी के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "जियो फोन 'इंडिया का स्मार्टफोन' देश की डिजिटल ²ष्टि को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. जियो प्रारंभ में 60 लाख भारतीयों को जियो फोन के साथ जुड़ने का स्वागत करता है. हम जल्द ही जियो फोन बुकिग की अगली तिथि की घोषणा करेंगे."

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी ने जियो फोन का निर्माण रोक दिया है और वह एंड्रायड वाला फोन लाने की तैयारी कर रही है. 

कंपनी ने 21 जुलाई को 4 जी और वोल्ट-सक्षम जियो फोन लॉन्च करने की घोषणा की थी. जिसमें ग्राहक 1500 रुपये की जमा राशि के साथ मुफ्त में फोन पा सकते हैं.

कंपनी ने 50 करोड़ से अधिक फीचर फोन वाले यूजर्स को अपना लक्ष्य बनाया है. 2.4 इंच वाले इस डिवाइस में दो मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है. जियोफोन में एक नैनो सिम स्लॉट और एक माइक्रो एसडी कार्ड भी दिया गया है.

कंपनी के सूत्रों के मुताबिक, जियो प्रति माह 100 करोड़ से ज्यादा जीबी डेटा अपने पास रखेगा.

साइबरमीडिया रिसर्च (सीएमआर) के मुताबिक, 2017 की दूसरी तिमाही में 6.18 करोड़ मोबाइल फोन बेचे दिए गए थे, जिनमें से 54 प्रतिशत फीचर फोन थे. जिसमें नौ फीसदी की अनुक्रमिक वृद्धि देखी गई थी

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile