Android के लिए Jio TV हुआ अपडेट, डार्क मोड और UI में बदलाव सामने आये

HIGHLIGHTS

आपको बता देते हैं कि एंड्राइड प्लेटफार्म के लिए जियोटीवी को अपडेट कर दिया गया है

यह अपडेट वर्जन 5.8.0 के तौर पर सामने आया है

Android के लिए Jio TV को एक नया अपडेट दिया गया है, जिसके बाद इसे डार्क मोड मिला है। आपको बता देते हैं कि यह घोषणा लम्बे समय के बाद सामने आई है, हालाँकि कुछ समय पहले जियो सिनेमा ऐप के लिए भी डार्क मोड की घोषणा की जा चुकी है। इस अपडेट के बाद अआप्को जियो टीवी ऐप में कई बदलाव देखने को मिलने वाले हैं, इसमें से पहला आपको डार्क मॉडल के रूप में देखने को मिलने वाला है, और अन्य बदलाव आप UI में देख सकते हैं। 

अभी हाल ही में जियो टीवी ऐप कमे Picture-in-picture mode का सपोर्ट एंड्राइड के यूजर्स के लिए दिया गया था। हालाँकि यह बदलाव अआप्को एंड्राइड पर देखने को मिल रहे हैं, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि यह iOS पर भी उपलब्ध है। 

आपको बता देते हैं कि जियो टीवी ऐप को मिला यह अपडेट 5.8.0 वर्जन के तौर पर यहाँ आपको देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा इसमें लम्बे समय से इंतज़ार में चल रहे, डार्क मोड को भी देखा जा चुका है। 

आप डार्क मोड को बड़ी आसानी से अपने फोन में ला सकते हैं, इसके लिए आपको टॉप-लेफ्ट कार्नर पर नजर आ रहे हैमबर्गर बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको सेटिंग पर जाना है, और यहाँ आप इसे इनेबल कर सकते हैं। इससे आपको यह फायदा होने वाला है कि आपको आँखों पर कम जोर पड़ने वाला है। 

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :