रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए अक्सर नए बेस्ट ऑफर और प्लान लेकर आता है. इसी कदम पर चलते हुए जियो ने हाल ही में कुछ प्रीपेड प्लांस को अलग-अलग श्रेणी में बांटा है. जियो ने सुपर वैल्यू की लिस्ट में अपने दो धांसू प्लान को जोड़ा है. इन प्लांस में कम्पनी अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ-साथ 740GB डाटा मिल रहा है. आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में…
जियो अपने इस प्लान में यूज़र्स को हर रोज़ 2GB डाटा ऑफर करता है. इसके अलावा, प्लान में ग्राहक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉल के साथ-साथ हर रोज़ 100 SMS का भी उपयोग कर सकते हैं. जियो का ये रिचार्ज पैक 28 दिन की वैधता के साथ आता है. प्लान में यूज़र्स को कुल 56GB डाटा मिल रहा है. इसके अलावा, जियोTV, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी आदि ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है.
अब बात करें अगले प्लान की तो ये 365 दिन की वैधता के साथ आता है और इस प्लान में हर रोज़ 2GB डाटा दिया जाता है. खास बात यह है कि यूज़र्स को इस प्लान में 10GB अतिरिक्त डाटा भी मिल रहा है. प्लान में ग्राहकों को कुल 730GB डाटा मिलता है और यूज़र्स देशभर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग कर सकते हैं. इसके अलावा, यूज़र्स को हर रोज़ 100 SMS और जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है. इसके अलावा, प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है.