जापानी कंपनी ने 'एनीमोजी' फीचर को लेकर Apple पर किया मुकदमा

Highlights

iPhone X के 'एनीमोजी' फीचर Apple के चेहरा पहचानने की प्रौद्योगिकी 'फेसआईडी' की मदद से लोगों को अपने चेहरे की तस्वीर को विशिष्ट रूप से निर्मित चलते-फिरते ईमोजी में बदलने की सुविधा देती है.

जापानी कंपनी ने 'एनीमोजी' फीचर को लेकर Apple पर किया मुकदमा

टोक्यो की कंपनी ईमोंस्टर के पास अमेरिका में 'एनीमोजी' का ट्रेडमार्क है. कंपनी ने iPhone X में इस शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर Apple के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. ईमोंस्टर 'एनीमोजी' नाम की ios ऐप की मालिक है, जो लोगों को ईमोजी भेजने की सुविधा देती है, जो एक लूप में किसी जीआईएफ की तरह एनिमेटेड हो जाती है. 

iPhone X के 'एनीमोजी' फीचर Apple के चेहरा पहचानने की प्रौद्योगिकी 'फेसआईडी' की मदद से लोगों को अपने चेहरे की तस्वीर को विशिष्ट रूप से निर्मित चलते-फिरते ईमोजी में बदलने की सुविधा देती है. 

अमेरिकी संघीय अदालत में दायर मुकदमे में ईमोंस्टर ने कहा, "Apple ने जानबूझकर उसके नाम का प्रयोग करने का प्रयास किया है."

द वर्ज की शुक्रवार देर की रिपोर्ट में कहा गया, "इस मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि एनीमोजी ऐप और iPhone X फीचर दोनों Apple के प्लेटफार्म पर ही है और दोनों ही एनिमेशन से जुड़े हैं, इसलिए अदालत को किसी एक को हटाने का फैसला सुनाए."

याचिका के मुताबिक, Apple को ईमोंस्टर के ट्रेडमार्क की जानकारी थी, क्योंकि यह ऐप Apple के स्टोर पर ही उपलब्ध है. 

 

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile