iVOOMi ने सितंबर में अपना पहला उत्पाद पेश करने के लिए नया सब-ब्रांड इनेलो पेश किया

HIGHLIGHTS

कंपनी ने पहले वर्ष 10 मिलियन डॉलर निवेश की योजना बनाई।

iVOOMi ने सितंबर में अपना पहला उत्पाद पेश करने के लिए नया सब-ब्रांड इनेलो पेश किया

कुछ दिन पहले ही ‘इनेलो-पावर्ड बाय iVOOMi’  ने सोशल मीडिया पर धमक दी थी। अब सभी अटकलों को विराम देते हुए iVOOMi ने आज अपना ‘इंडिया फस्र्ट’ सब ब्रांड इनेलो पेश करने की आधिकारिक घोषणा की, जिसे भारत के स्मार्टफोन खरीदारों की कई अलग-अलग जरूरतों को पूरा करने के लिए खास तौर से बनाया गया है। सबसे पहले ऑनलाइन पर फोकस करते हुए इनेलो ने अपना विशेष ऑनलाइन पार्टनर बनाने के लिए ऐमज़ॉन इंडिया से गठजोड़ किया है। कंपनी अपने परिचालन के पहले वर्ष में 10 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

वैश्विक स्तर पर विस्तार की महत्वाकांक्षा के साथ हांगकांग की कंपनी इनेलो आज के वैश्विक नागरिकों के लिए टेक्नोलॉजी पेश करने वाली एक प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड बन गई है। इस नए ब्रांड को भारतीय बाजार में iVOOMi की सप्लाई चेन, ऑपरेशन्स और सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर से सहयोग मिलेगा जबकि देशभर के 500 से अधिक सर्विस सेंटरों के एक समर्पित नेटवर्क के जरिये इसकी बिक्री की जाएगी। 

शहरी उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी करने के लिए इनेलो के उत्पाद विशेष, उत्कृष्ट डिजाइन, प्रमुख निर्देशों, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और प्रीमियम क्वालिटी के आधार पर तैयार किए गए हैं। बारीकी पर ध्यान देते हुए इनेलो के स्मार्ट उत्पाद ऐसी लाइफस्टाइल को दर्शाते हैं जो सही मायने में नवप्रवर्तक माने जाने वाले विश्व के लाखों लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरती है। कंपनी की उत्पाद रेंज में स्मार्टफोन, स्मार्ट एक्सेसरीज और कई अन्य उत्पाद शामिल हैं। इनेलो का प्रत्येक उत्पाद बाजार तक पहुंचने से पहले 20 से अधिक लोकप्रिय क्वालिटी परीक्षण दौर से गुजरता है। भारत में पेश होने वाला पहला उत्पाद इनेलो 1 स्मार्टफोन है जिसमें उत्कृष्ट डिस्प्ले जैसे फीचर हैं और यह देश के शहरी एवं युवा उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। 

इस मौके पर इनेलो इंडिया के सीईओ अश्विन भंडारी ने कहा, “भारत में अपना सब-ब्रांड इनेलो पेश करते हुए हमें बेहद खुशी है। प्रीमियम स्मार्टफोन और एक्सेसरीज बाजार पर कब्जा जमाने का इरादा रखते हुए हम उच्च स्तरीय टेक्नोलॉजी उत्पाद पेश करने और इन ग्राहकों को किफायती मूल्य पर अपने उत्पाद देने का लक्ष्य रखते हैं। इनेलो के जरिये हम एक मजबूत, युवा-केंद्रित टेक्नोलॉजी कंपनी बनने और भारत के लिए भारत में ही उत्पाद बनाने का इरादा रखते हैं।” 

उन्होंने आगे कहा, “इस ब्रांड के उत्पाद भारतीय उपभोक्ताओं और पर्यावरण के अनुकूल तैयार किए जाते हैं। ये उत्पाद 7 हजार से 13 हजार रुपये में पेश किए जाएंगे। भारत में हम लंबी अवधि तक टिके रहने के लिए आए हैं और ‘मेक इन इंडिया’ मुहिम में पूरी शिद्दत से योगदान करेंगे। फिलहाल कंपनी के उत्पाद भारत में एसेंबल और पैकेज्ड किए जाएंगे।” 
सनटेक्स की क्षमता और विशेषज्ञता ओईएम एवं ओडीएम के संपूर्ण उत्पाद विकसित करने में लगी हुई है। आरएंडडी (शोध एवं विकास) की ठोस प्रक्रिया तथा सनटेक्स के अनुभवों के साथ गहन बाजार शोध इनेलो को वैश्विक मानकों की सबसे युवा-केंद्रित, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी पेश करने में मदद करेंगे।

 

Press Release

Press Release

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo