आईटेल ने किफायती ड्यूअल सेल्फी कैमरा फोन उतारा

Highlights

इस स्मार्टफोन की कीमत 5,990 रुपये है

आईटेल ने किफायती ड्यूअल सेल्फी कैमरा फोन उतारा

चीन की मोबाइल निर्माता ट्रांसन होल्डिंग्स ने बुधवार को भारतीय बाजार में आईटेल ब्रांड के तहत ड्यूअल सेल्फी कैमरा से लैस 'एस21' स्मार्टफोन लांच किया, जिसकी कीमत 5,990 रुपये रखी गई है। आईटेल 'एस21' में दो मेगापिक्सल के साथ पांच मेगापिक्सल का ड्यूअल अगला कैमरा है तथा आठ मेगापिक्सल का पिछला कैमरा है, जो ऑटो फोकस और फेस डिटेक्शन क्षमता से लैस है।

आईटेल और स्पाइस डिवाइस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया, "हमने किफायती कीमत पर बेहतरीन तकनीक मुहैया कराने पर ध्यान केंद्रित किया है, और यह फोन हमारे ग्राहकों को आकांक्षापूर्ण मूल्य मुहैया कराने का एक और उदाहरण है।"

इस डिवाइस की इंटरनल मेमोरी 16जीबी की है, जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह एक 4जी फोन है और इसका स्क्रीन 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें एंड्रायड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 

'एस21' में मीडियाटेक का क्वैड-कोर प्रोसेसर है, जिसके साथ 1 जीबी का रैम लगा है। इसकी बैटरी 2,700 एमएएच की है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि इसका स्टैंड बाई टाइम 350 घंटों का है।

IANS

IANS

IANS Indo-Asian News Service

View full profile