Itel A46 का 2GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत Rs 4,999

HIGHLIGHTS

Rs 4,999 में लॉन्च हुआ Itel A46 का नया वेरिएंट

2GB रैम और 32GB स्टोरेज से लैस

Itel Mobile ने आज भारत में अपने A46 स्मार्टफोन का 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इस वेरिएंट की कीमत Rs 4,999 रखी गई है। कंपनी पहले ही डिवाइस का 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च कर चुकी है। दोनों वेरिएंट को भारत में सभी रिटेल स्टोर्स द्वारा खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन डायमंड ग्रे, फिएरी रेड, नियोन वॉटर और डार्क वॉटर कलर में उपलब्ध है।

Itel A46 फोन में 5.45 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1440 x 720 पिक्सल है। फोन को 1.6GHz ओक्टा कोर प्रॉसेसर द्वारा संचालित किया गया है और डिवाइस में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए microSD कार्ड स्लॉट भी मिल रहा है। फोन के बैक पर फिंगेरप्रिंट सेन्सर मौजूद है और डिवाइस फेस अनलॉक के साथ आता है।

ओप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस में डुयल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसके साथ ही VGA सेकोण्डारी कैमरा मौजूद है जिसे LED फ्लैश का साथ दिया गया है। कैमरा सेटअप में AI सीन डिटेक्शन भी मौजूद है और साथ ही कैमरा फीचर्स में फ़ेस ब्युटी, पोर्टरेट मोड और बोकह मोड फीचर शामिल है।

Itel A46 Android 9.0 Pie पर आधारित है और डिवाइस 2400mAh की बैटरी से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुयल 4G VoLTE, ब्लुटूथ 4.2, WiFi, GPS, डुयल-SIM और माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :