iPhone के ‘भगवा’ डिजाइन का टू-कॉपी है ये फोन, कीमत तो 10 हजार से भी कम, फीचर्स भी दिए गए हैं शानदार

HIGHLIGHTS

itel A100 Pro ₹8,999 में भारत में लॉन्च हुआ

फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती दी गई

Ultralink फीचर कमजोर नेटवर्क एरिया में काम आएगा

iPhone के ‘भगवा’ डिजाइन का टू-कॉपी है ये फोन, कीमत तो 10 हजार से भी कम, फीचर्स भी दिए गए हैं शानदार

itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन A100 Pro लॉन्च कर दिया है. इस फोन की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है. कंपनी इस डिवाइस को खास तौर पर ड्यूरेबिलिटी यानी मजबूती पर फोकस करते हुए पेश कर रही है, जो कि इस कीमत के सेगमेंट में आमतौर पर देखने को नहीं मिलता.

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

यह फोन Comet Orange, Cloud White और Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. सबसे खास बात यह है कि इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो आमतौर पर महंगे या रग्ड एंटरप्राइज डिवाइस में देखने को मिलता है, न कि एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स में.

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

itel A100 Pro में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें वाटर-ड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है, जो इस बजट सेगमेंट में एक सामान्य डिजाइन है.

फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 15 Go एडिशन पर चलता है. यह Android का हल्का वर्जन है, जिसे कम RAM वाले डिवाइस के लिए ऑप्टिमाइज किया जाता है. बेस वैरिएंट में 3GB RAM मिलती है, जिसे मेमोरी फ्यूजन तकनीक के जरिए 5GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है. इसके साथ 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है.

बैटरी और सिक्योरिटी फीचर्स

फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इस सेगमेंट में यह बैटरी साइज काफी स्टैंडर्ड माना जाता है. सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, साथ ही फेस अनलॉक का सपोर्ट भी मौजूद है.

कैमरा और ऑडियो

कैमरा सेटअप इस कीमत के हिसाब से बेसिक है. फोन में 8MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें इमेज प्रोसेसिंग एन्हांसमेंट्स शामिल हैं, जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा मिलता है. ऑडियो के लिए इसमें DTS सपोर्ट के साथ सिंगल स्पीकर दिया गया है.

खास फीचर्स जो इसे अलग बनाते हैं?

itel A100 Pro में IR ब्लास्टर दिया गया है, जिससे आप घर के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस कंट्रोल कर सकते हैं. इसके अलावा Dynamic Bar फीचर भी दिया गया है, जो रियल-टाइम नोटिफिकेशन दिखाता है. सबसे अलग फीचर है Ultralink, जो ऐसे एरिया में भी नेटवर्क एक्सेस देने की कोशिश करता है जहां सामान्य सिग्नल नहीं मिलता. यह फीचर खास तौर पर भारत के ग्रामीण और सेमी-अर्बन यूजर्स के लिए उपयोगी हो सकता है, जहां नेटवर्क की समस्या आम है.

आफ्टर-सेल ऑफर और वैल्यू

itel इस फोन के साथ 100 दिनों के अंदर फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रही है. यह एक बड़ा फायदा है, क्योंकि इस बजट में खरीदार सिर्फ कीमत नहीं बल्कि कुल खर्च यानी ऑनरशिप कॉस्ट को भी ध्यान में रखते हैं.

मुकाबला किससे होगा?

10,000 रुपये से कम के सेगमेंट में itel A100 Pro का मुकाबला Tecno, Infinix और Redmi के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स से होगा, जो लगभग इसी हार्डवेयर और कीमत के साथ आते हैं. लेकिन मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और Ultralink जैसे फीचर्स इसे बाकी फोन से थोड़ा अलग बनाते हैं.

यह भी पढ़ें: फौरन मिलेगा ट्रेन का तत्काल टिकट, बड़े काम की है ये छोटी-सी ट्रिक, आज ही नोट कर लें तरीका

Sudhanshu Shubham

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है. View Full Profile